फिर थूकने की बात को लेकर मचा हड़कंप मचा, आवाज लगाई तो हो गए रफूचक्कर

Then there was a tension over the matter of spitting up
फिर थूकने की बात को लेकर मचा हड़कंप मचा, आवाज लगाई तो हो गए रफूचक्कर
फिर थूकने की बात को लेकर मचा हड़कंप मचा, आवाज लगाई तो हो गए रफूचक्कर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दक्षिण नागपुर के बालाजीनगर इलाके में रहने वाले कुछ नागरिकों ने अपनी गली को बांस-बल्ली लगाकर बंद कर दिया है। चर्चा है कि रविवार की रात करीब 9 से 10 बजे के बीच दो युवकों को परिसर के नागरिकों ने इधर-उधर थूकते देखा। आवाज लगाने पर दोनों युवक वहां से भाग गए। इस बात को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र की जनप्रतिनिधि को सूचना दी गई। क्षेत्र की पार्षद भारती बुंदे ने बस्ती का मुआयना किया। सोमवार की सुबह दोबारा अजनी पुलिस और महानगरपालिका की टीम पहुंची। जिस गली में थूका गया था, उसे सैनिटाइजर कराया गया। बता दें कि कुछ दिनों पहले भी मानेवाड़ा बेसा रोड पर एक युवक को थूकने के चक्कर में क्वारंटाइन कर दिया गया था। उसके बाद से इस क्षेत्र में लोग काफी गंभीर हो गए हैं। अब आने जानेवाले हर शख्स पर नजर रखी जा रही है।

नागरिकों ने गली को किया सील

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मानेवाड़ा रोड पर बालाजी नगर एक्सटेंशन वेस्ट परिसर में रविवार की रात एक गली में बाइक पर आए दो युवकों को कुछ लोगों ने वाहनों और गली में थूकते देखा। नागरिकों ने दोनों को आवाज लगाई तो वह भाग खड़े हुए। इसके बाद परिसर के नागरिक जमा हो गए। इसके बारे में पुलिस को सूचित किया गया। अजनी के वरिष्ठ थानेदार संतोष खांडेकर भी घटनास्थल पर मुआयना करने पहुंचे। नागरिकों गली को सैनिटाइज करने की मांग करने लगे। तब नागरिकों को बताया गया कि उनकी गली को सोमवार की सुबह में सैनिटाइज किया जा सकता है। नागरिकों ने एहतियात के तौर पर उस गली को बांस-बल्ली लगाकर आवाजाही बंद कर दी है। सोमवार को संबंधित गली में मनपा की ओर से सैनिटाइज किया गया। क्षेत्र के नागरिकों ने दो युवकों को उक्त कृत्य करते देखे जाने की बात कर रहे हैं। क्षेत्र के नागरिकों की मानें तो उन दोनों युवकों को पकड़ने का प्रयास भी किया गया, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गए।

Created On :   21 April 2020 5:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story