मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की जरूरत - चव्हाण 

There is a need to start agitation against Modi Government : Chavan
मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की जरूरत - चव्हाण 
मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की जरूरत - चव्हाण 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने अगस्त क्रांति दिवस पर कहा कि ब्रिटिशों के विरोध में की गई लड़ाई की तरह ब्रिटिशों की चापलूसी करने वालों के खिलाफ लड़ने की जरूरत है। चव्हाण ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में आंदोलन करने की आवश्यकता है। गुरुवार को चव्हाण ने अगस्त क्रांति मैदान पर आजादी की लड़ाई लड़ने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कांग्रेस के नेताओं की मौजूदगी में स्वतंत्रता सेनानियों का सत्कार किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चव्हाण ने कहा कि देश में 45 हजार किसानों ने आत्महत्या की है। किसानों को कृषि उत्पाद का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। किसानों को सब्जी और दूध सड़कों पर फेंकना पड़ रहा है। देश और राज्य में विभिन्न समाज के लोग सड़कों पर उतरकर मोर्चा निकाल रहे हैं। महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले में बढ़ोतरी हुई है। ऐसी स्थिति में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ सभी बड़ी लड़ाई लड़ने की जरूरत है।

इस कार्यक्रम के बाद बाद पार्टी की तरफ से राष्ट्रीय एकात्मता व सद्भावना के लिए अगस्त क्रांति मैदान से मणिभवन तक तिरंगा मार्च निकाला गया। मणिभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को नमन करके मार्च का समापन किया गया।

Created On :   10 Aug 2018 8:07 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story