इराक के सुलेमानिया में भी बसता है एक हिन्दुस्तान - डॉ अबूबकर

There is also a Hindustan in Sulaymaniyah, Iraq - Dr. Abubakar
इराक के सुलेमानिया में भी बसता है एक हिन्दुस्तान - डॉ अबूबकर
उन्नति का जिक्र इराक के सुलेमानिया में भी बसता है एक हिन्दुस्तान - डॉ अबूबकर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में स्थित सुलेमानिया प्रांत के गवर्नर डॉ हवल अबूबकर ने इराक की उन्नति में भारतीयों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि सुलेमानिया में भी एक हिन्दुस्तान बसता है। उन्होने कहा कि 25,000 से ज्यादा भारतीय कुर्दिस्तान में रहते हैं, जिनके योगदान से आज हमारा देश तरक्की की नई इबारत लिख रहा है।डॉ अबूबकर मंगलवार को आईआईएमसी के विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि हाल ही में सुलेमानिया में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई है, जो हम सभी को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है। उन्होने कहा कि ‘कुर्दिस्तान’ और ‘हिन्दुस्तान’ दोनों शब्द एक दूसरे से मिलते-जुलते हैं। भारत और भारतीयों में मानवता दिखाई देती है। डॉ अबूबकर ने कहा कि भारत की संस्कृति बेहद विशाल है। सुलेमानिया में भी भारत की सांस्कृतिक विरासत के प्रमाण मिले हैं। उन्होने कहा कि पूरी दुनिया आतंकवाद, भ्रष्टाचार, प्रदूषण, युद्ध, हथियार और कोरोना जैसी महामारी से परेशान है। ऐसे दौर में पत्रकार ही विश्व को सही रास्ता दिखा सकते हैं।
 

Created On :   12 April 2022 10:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story