सौंदर्यीकरण के लिए लगी जालियां ले उड़े चोर, मनपा को लाखों का नुकसान

Thieves steals Iron nets,Which was used for beautification
सौंदर्यीकरण के लिए लगी जालियां ले उड़े चोर, मनपा को लाखों का नुकसान
सौंदर्यीकरण के लिए लगी जालियां ले उड़े चोर, मनपा को लाखों का नुकसान

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  शहर के मुख्य मार्ग पर सौंदर्यीकरण के लिए लगाई गई जालियां ही चोरों द्वारा पार कर दिए जाने से शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगने लगा है। जानकारी के अनुसार सीताबर्डी-वर्धा रोड पर कुछ वर्ष पहले सड़क के बीच सौंदर्यीकरण किया गया था। यहां लगे पौधों की सुरक्षा के लिए लोहे की जालियां लगाई गई थीं।कुछ दिनों पूर्व यहां से जालियां गायब हैं, सिर्फ मिट्टी और एंगल बच गए हैं। हैरत की बात यह है कि रात में शहर पुलिस यहां गश्त लगाती रहती है, फिर भी चोर जालियां चुरा ले गए। इससे मनपा को जहां लाखों रुपए का नुकसान हुआ है वहीं शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रश्नचिह्न लग रहा है। 

बर्डी जैसे व्यस्त इलाके से सामग्री पार कर गए चोर:  सड़कों की सुंदरता के लिए मनपा की ओर से लाखों रुपए खर्च कर उड़ानपुल के नीचे सौंदर्यीकरण का काम किया गया था। हरियाली के लिए पौधे लगाए गए थे। उन्हें पशुओं से सुरक्षा प्रदान करने लोहे की डिजाइनवाली जालियां लगाई गई थीं। वेरायटी चौक से राहाटे कॉलोनी चौक तक लाखों रुपए खर्च कर यह सौंदर्यीकरण किया गया था। कुछ महीनों तक तो जालियां दिखाई दी, उसके बाद यह गायब हो गई। पौधे भी नहीं हैं। सही तरीके से रख-रखाव नहीं होने से यहां बंजर जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। उक्त जालियां लोहे के एंगल पर स्क्रू के साथ लगाई गई थी। इन्हें बड़ी चालाकी से खोला गया है। रात के समय कुछ असामाजिक तत्व यहां सक्रिय रहते हैं। जो एक-एक कर इसे चुरा ले गए हैं। बर्डी व्यस्त इलाका है, फिर भी चोरी होना समझ से परे है। 
जांच जारी है
यह काम काफी वर्ष पहले किया गया था। ऐसे में यहां लगाई गई जालियां चोरी होने की शिकायत भी उसी समय की गई थी। यहां मौजूद रहने वाले असामाजिक तत्वों ने ऐसा किया है, जिसकी जांच हो रही है। 
(अमोल चोरपगार, प्रभारी गार्डन अधीक्षक, मनपा)

Created On :   30 Dec 2017 12:44 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story