तीसरी सर्जिकल स्ट्राइक देश का मतदाता करेगा - सुषमा स्वराज

Third Surgical Strike Will done by the Voter of Country : Sushma Swaraj
तीसरी सर्जिकल स्ट्राइक देश का मतदाता करेगा - सुषमा स्वराज
तीसरी सर्जिकल स्ट्राइक देश का मतदाता करेगा - सुषमा स्वराज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाजपा नेता व भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि तीसरी सर्जिकल स्ट्राइक देश का मतदाता करेगा। उन्होंने कहा कि तीसरी स्ट्राइक भारत में होगी जो अपार बहुमत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनाकर मतदाता करेगा। लोकसभा चुनाव में विपक्ष की इच्छाओं और आकांक्षाओं को धराशायी करके राजनीतिक पंडितों के अनुमान और अंदाज गलत साबित होंगे। रविवार को सुषमा ने सायन के षण्मुखानंद सभागार में मुंबई भाजपा की तरफ से आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित किया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार और पार्टी के मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद थे। सुषमा ने कहा कि पूरे देश में राष्ट्रभक्ति का ज्वार आया हुआ है। देश में हर तरफ भारत माता की जय, जय हिंद और वंदे मातरम जयघोष सुनाई देते हैं। सुषमा ने कहा कि मोदी के हाथों में भारत सुरक्षित हैं। इसलिए देशवासियों को निश्चिन्त हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऊरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा आंतकी हमले के बाद एयर स्ट्राइक के द्वारा प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा की प्रतिबद्धता प्रकट की है। मैं उसके लिए उनका अभिनंदन करती हूं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंक के खिलाफ लड़ने के लिए मिले समर्थन के लिए मैं उनका आभार प्रकट करती हूं। सुषमा ने कहा कि समाज का कोई भी वर्ग मोदीजी के आखों से उपेक्षित नहीं रहा। उन्होंने अजन्मे बच्चे लेकर महिला के बुढ़ापे तक की चिंता की है। 

राज की स्क्रिप्ट बारामती से आती है, मोदी के खिलाफ बोलने की ली है सुपारी- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ किए गए हमले पर पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज की स्क्रिप्ट (भाषण) आजकल बारामती (शरद पवार) से आता है। मुख्यमंत्री ने पवार का नाम लिए बिना कहा कि बारामती को पोपट की कमी महसूस होने पर नया खोज लेते हैं जो वे अपने मुंह से नहीं बोल सकते हैं वो दूसरे के मुंह से बुलवाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गल्ली के लोग (राज) भी आजकल बोलने लगे हैं। लेकिन वो कलाकार हैं। कलाकार का काम होता है कि जो स्क्रिप्ट लिखकर दी जाती है उसके आधार पर अभिनय करना। राज ने मोदी के खिलाफ बोलने की सुपारी ली है। सुपारी के अनुरूप अगले कुछ दिनों में भाषण करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सूर्य की तरह हैं। सूर्य की ओर थूकने पर थूक अपने चेहरे पर ही गिरता है। उन्होंने कहा कि राज एक भी नगरसेवक, विधायक और सांसद नहीं बनवा सकते हैं। उनके भाषण की ओर कोई ध्यान नहीं देता है। इसलिए भाजपा के कार्यकर्ताओं को उनके आरोपों को सुनकर विचलित होने की जरूरत नहीं है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 50 सालों से जो काम नहीं हुआ था उसको मोदी ने 5 सालों में मोदी ने करके दिखाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए बिगूल बज गया है। इस महिला सम्मेलन के जरिए हम देख सकते हैं कि भाजपा चुनाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा को 45 सीटें मिलेंगी।  इससे पहले मुंबई भाजपा अध्यक्ष शेलार ने हमला करते हुए कहा कि मनसे के नेता राज की मोदी पर बोलने की औकात क्या है। 

 

Created On :   10 March 2019 12:53 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story