- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Yavatmal
- /
- यवतमाल का यह इलाका किया गया पूरी...
यवतमाल का यह इलाका किया गया पूरी तरह सील, पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद आयसोलेशन वार्ड में दाखिल मरीज
By - Bhaskar Hindi |9 April 2020 4:30 AM GMT
यवतमाल का यह इलाका किया गया पूरी तरह सील, पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद आयसोलेशन वार्ड में दाखिल मरीज
डिजिटल डेस्क, यवतमाल। भोसा रोड स्थित बालाजी टाइल्स के इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया। आपको बतादें यह वही इलाका हैं, जहां दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से आए लोगों को पकड़ा गया था। जिसके बाद बुधवार को जब उसमें 8 की पॉजिटिव रिपोर्ट आई, तो जिला प्रशासन हरकत में आ गया। उस क्षेत्र को सील कर दिया गया है। जिनके घरों से इन लोगों को पकड़ गया था। उन्हें भी पकड़ा गया है।
इसके बाद उन्हें यवतमाल मेडिकल कॉलेज स्थित आयसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है। यह कारवाई जिलाधिकारी एम.डी.सिंह व एस. पी. एम. राज कुमार ने संयुक्त रूप से की। इस समय मौके पर एम्बुलेंस और पुलिस वाहनों का काफिला मौजूद था। यही नहीं पूरे इलाके को सैनेटाईज किया गया है। इस काम में राजा गणेशोत्सव मंडल ने भी सहयोग किया।
Created On :   9 April 2020 9:56 AM GMT
Next Story