'बजट सत्र में विधानसभा सदस्यों को नहीं मिल सकेगा लैपटॉप'

This Budget session, assembly members Cant Get Laptop for work
'बजट सत्र में विधानसभा सदस्यों को नहीं मिल सकेगा लैपटॉप'
'बजट सत्र में विधानसभा सदस्यों को नहीं मिल सकेगा लैपटॉप'

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा सदस्यों का सदन की कार्यवाही के दौरान लैपटॉप पर कामकाज करने की चाहत इस बजट सत्र में पूरी नहीं हो सकेगी। 26 फरवरी से शुरु हो रहे विधानमंडल के बजट सत्र में विधानसभा सदस्यों को लैपटॉप नहीं मिल सकेगा। महाराष्ट्र विधानमंडल सूत्रों के अनुसार विधानसभा के अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे ने स्पष्ट किया है कि विधान परिषद के सदस्यों को दिए गए लैपटॉप के उपयोग की समीक्षा के बाद ही विधान सभा के सदस्यों के लिए लैपटॉप खरीदने का फैसला लिया जाएगा।

एमएलसी ने कितना किया इस्तेमाल, जानने के बाद ही एमएलए को मिलेगा लैपटॉप
विधानसभा अध्यक्ष बागडे के इस फैसले से विधानसभा सदस्यों में नाराजगी बढ़ने की संभावना है। क्योंकि विधानसभा सदस्य कई बार उनसे सदन में लैपटॉप मुहैया कराने का अनुरोध कर चुके हैं। दूसरी तरफ लैपटॉप खरीदी के लिए करोड़ों रुपए खर्च करने पड़ेंगे। क्योंकि महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सदस्य हैं। सूत्रों के मुताबिक राज्य की आर्थिक स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार लैपटॉप खरीदारी में जल्दबाजी नहीं दिखा रही है।

सदन में कामकाज के लिए पहली बार मिला था लैपटॉप
इससे पहले महाराष्ट्र विधानमंडल के साल 2017 के बजट सत्र के दौरान विधान परिषद के सदस्यों को सदन में कामकाज के लिए पहली बार लैपटॉप दिया गया था। तबसे विधान परिषद के सदस्य सदन की कार्यवाही के दौरान लैपटॉप से लैस रहते हैं। नागपुर के शीतकालीन सत्र में भी विधान परिषद के सदस्यों को लैपटॉप दिया गया था। विधान परिषद के कुल 78 सदस्यों के आसन के सामने एक-एक लैपटॉप रखा रहता है।  

Created On :   9 Feb 2018 3:42 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story