- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- संतरानगरी की संस्कृति व विकास का...
संतरानगरी की संस्कृति व विकास का दर्शन कराती है प्रदर्शनी : बावनकुले

डिजिटल डेस्क,नागपुर| पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि फोटो में हर इंसान के जीवन की यादें छिपी होती हैं। हर इंसान उसे सहेज कर रखना चाहता है। सालों से जतन करके रखे दुर्लभ फोटो, प्रदर्शनी के माध्यम से शहरवासियों को दिखाई दे रही है। यह प्रदर्शनी नागपुर की संस्कृति व विकास का दर्शन करा रही है। जिला सूचना कार्यालय की आेर से मध्यवर्ती संग्रहालय में आयोजित फोटो प्रदर्शनी में भेंट देने पहुंचे बावनकुले ने फोटो प्रदर्शनी की महत्ता बताई। उन्होंने प्रदर्शनी में लगे एक से बढ़कर एक जीवंत फोटो की सराहना की।
पुरानी फोटोग्राफी इतिहास की गवाह
प्रदर्शनी में भेंट देने पहुंचे पालकमंत्री बावनकुले ने कहा कि वैसे भी पुरानी फोटोग्राफी इतिहास की गवाह होती है। नागपुर को भी एेतिहासिक परम्परा मिली हुई है। इस भूमि पर अनेक इतिहास रचे गए हैं। यहां की वास्तु, इतिहास व परंपरा की दृष्टि से काफी अहम है। जो बातें केवल पुराने लोगों के मुंह से सुनाई देती थीं, वह आज प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को देखने मिल रही है। फोटो प्रदर्शनी में इतिहास के साथ ही वर्तमान विकास को भी दिखाया गया है। इतिहास, परंपरा व विकास यह संकल्पना प्रदर्शनी में है। पालकमंत्री ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी हर साल होनी चाहिए। उल्लेखनीय है प्रदर्शनी में नागपुर के इतिहास से जुड़ी कई ऐतिहासिक फोटो थी जिसे देखकर लोग भावविभोर हो रहे थे। युवाओं में फोटोज को देखकर जहां इतिहास के बारे में जानने की उत्सुकता बनी हुई थी वहां बच्चे इसे बड़े गौर से देख रहे थे।
फोटोग्राफरोंं का किया सत्कार
विजेता फोटोग्राफरों को पालकमंत्री के हाथों पुरस्कार दिए गए। तीन दिन चली प्रदर्शनी को शहरवासियों का भारी प्रतिसाद मिला। रविवार शाम को प्रदर्शनी का समापन हुआ। प्रदर्शनी में 75 उत्कृष्ट फोटोग्राफ्स रखे गए थे। जिला सूचना अधिकारी अनिल गडेकर ने सहयोग के लिए सभी का आभार माना। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थिति दर्शाई।
Created On :   21 May 2018 4:21 PM IST