विदर्भ के इस हिस्से का मध्यप्रदेश से टूटा संपर्क  

This part of Vidarbha lost contact with Madhya Pradesh
विदर्भ के इस हिस्से का मध्यप्रदेश से टूटा संपर्क  
परेशानी विदर्भ के इस हिस्से का मध्यप्रदेश से टूटा संपर्क  

डिजिटल डेस्क, भंडारा। मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र सीमा पर व भंडारा जिले के अंतिम छोर पर बसे बपेरा बावनथडी पुल पर 7 फीट पानी होने के कारण मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र का संपर्क टूट गया है। यह संपर्क सोमवार 15 अगस्त की मध्यरात्रि से टूटा हुआ है। पुल पर पानी बढ रहा होने से मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र की यातायात सेवा फिर से दो दिन बंद रहने की संभावना बनी है। शुक्रवार 12 अगस्त की मध्यरात्रि से निरंतर बारीश ने कहर बरसाया होकर सिहोरा – बपेरा परिसर के नदिया, नहर व तालाब लबालब हुए है। जिससे चांदपुर से चुल्हाड का संपर्क टूट गया है। गोंदेखारी नहर ओवरफ्लो है। बाढ़ परिस्थिति सामान्य है। तिरोडा से सिहोरा मार्ग बंद होकर यातायात सेवा बंद है। सामान्य जनता को इससे परेशानी हो रही है, इनमें देवरीदेव, परसवाडा, रेंगेपार, पांजरा, कर्कापुर, तामसवाडी, सितेपार, बोरी, कोष्टी, व बाम्हणी आदी गांव का संपर्क टुट गया है। पुलिस स्टेशन सिहोरा के थानेदार नारायण तुरकुंडे, यह अपने पुलिस समूह के साथ बाढ परिस्थिती का जायजा ले रहे है। मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र की यातायात सेवा पूर्ववत शुरू होने के लिए दो दिन का कालावधी लगने का बताया गया है। फिर से बारीश हुई तो यातायात सेवा शुरू नही कि जाएगी एैसा प्रतिनिधीयों से बोलते समय उन्होंने कहा। 

Created On :   17 Aug 2022 1:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story