- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- संस्कृति सभ्यता का आदान-प्रदान...
संस्कृति सभ्यता का आदान-प्रदान करेगा यह अनोखा प्रोग्राम

डिजिटल डेस्क,नागपुर। विदेशों से बच्चे आकर भारतीय संस्कृति की जानकारी लेते हैं और अपनी संस्कृति को पेश करते हैं इसी तरह भारतीय बच्चे विदेश जाकर अपनी संस्कृत से अवगत कराते हैं। संस्कृति के आदान-प्रदान का अनोखा प्रोग्राम 27 व 28 जनवरी को आयोजित किया गया है । रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट-3030 द्वारा कांफ्रेंस का आयोजन सुराबर्डी मेडोज में किया गया है। इसमें रोटरी यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम अंतर्गत 28 को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच विदेशी बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। यह जानकारी तरुण पटेल ने दी है।
प्रतिवर्ष होता है आयोजन
सेंट उर्सुला हाईस्कूल एवं जूनियर कॉलेज में अायोजित प्रेस कांफ्रेस में पटेल ने बताया कि इस प्रोग्राम का नाम ‘एंटरटेनमेंट एंटरटेनमेंट एंटरटेनमेंट’ दिया गया है। रोटरी यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के बारे में उन्होंने कहा कि हर वर्ष इसका आयोजन किया जाता है। यूथ एक्सचेंज अंतर्गत 10 माह के लिए कुछ बच्चों को भारत से विदेश भेजा जाता है और कुछ बच्चों को विदेश से भारत बुलाया जाता है, ताकि वे उन देशों की संस्कृति सभ्यता के बारे में जान सकें। ऐसे ही विदेश से आए बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। भारत के नासिक, भुसावल, जलगंाव और नागपुर के 19 बच्चों को फ्रांस, ब्राजील, जर्मनी, इटली, स्पेन और यूएसए भेजा गया है। इसी तरह भारत में यूएसए, फ्रांस, ब्राजील, जर्मनी, स्पेन और ताइवान से 15 बच्चे आए हैं। इन लोगों को भारतीय संस्कृति, सभ्यता और त्योहारों के बारे में जानकारी दी जा रही है, ताकि वे अपने घर जाकर भारतीय संस्कृति, सभ्यता के बारे में बता सकें।
कल्चरर एम्बेसडर है ये
पटेल ने बताया कि ये बच्चे कल्चरर एम्बेसडर हैं। इनका एकेडमिक सेशन जुलाई से मई तक होता है। इस बीच यहां रहकर पढ़ते हैं। इनकी उम्र 16 से 19 वर्ष है। शहर के कुछ परिवार इन्हें होस्ट करते हैं। रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3030 के दौरान डांस, गायन तथा वाद्य की प्रस्तुति के लिए इन्हें कथक के लिए मधुमिता चक्रवर्ती, तबला रवि सातफले तथा विजय लिलुरे ने गायन का प्रशिक्षण दिया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सर्वप्रथम गणेश वंदना प्रस्तुत की जाएगी। उसके बाद क्लासिकल, बॉलीवुड स्टाइल डांस की प्रस्तुति होगी।
"पधारो म्हारे देश" गीत से किया मनोरंजन
प्रेस कांफ्रेस के दौरान USA के सेठ ट्रिवेंगो ने ‘पधारो म्हारे देश’ और ‘ये देश है वीर जवानों का’ गीत गाकर सभी का मनोरंजन किया। पटेल ने कहा कि भारतीय संस्कृति और पहनावा ऐसा है कि सभी इस ओर खिचें चले आते हैं। इन बच्चों में भी भारतीय संस्कृति को सीखने की चाह है। वार्ता के दौरान डिस्ट्रिक्ट चेयर यूथ एक्सचेंज राजेन्द्र खुराना, कमेटी सदस्य राजेन्द्र खुराना, पूजा खत्री तथा ममता जायसवाल उपस्थित थे।
Created On :   24 Jan 2018 2:59 PM IST