गोडसे की पूजा करनेवालों को अब महात्मा गांधी याद आने लगे

Those worshiping Godse now remember Mahatma Gandhi- Ashish Dua
गोडसे की पूजा करनेवालों को अब महात्मा गांधी याद आने लगे
गोडसे की पूजा करनेवालों को अब महात्मा गांधी याद आने लगे

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रही बहस पर कांग्रेस के प्रदेश सहप्रभारी आशीष दुआ ने भाजपा को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जनसंघ से लेकर भाजपा तक नाथूराम गोडसे की पूजा करनेवालों को अब महात्मा गांधी याद आने लगे हैं। भाजपा पहले महात्मा गांधी का जिक्र तक नहीं करती थी। अब यह दर्शाने का प्रयास करती है कि उसे महात्मा गांधी के विचार उचित लगते हैं। शनिवार को जिला परिषद चुनाव प्रचार के लिए अकोला रवाना होने से पहले दुआ ने चुनिंदा पत्रकारों से चर्चा की। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा था कि नागरिकता संशोधन कानून का विचार महात्मा गांधी ने भी रखा था। दुआ ने कहा भाजपा देश के नागरिकों का ध्यान विचलित करने का प्रयास कर रही है। नागरिकता संशोधन कानून सीएएस व राष्ट्रीय नागरिकता पंजीयन एनआरसी के माध्यम से सरकार देश का वातावरण दूषित करने का प्रयास कर रही है। देश में आर्थिक स्थिति खराब है। अन्य समस्याएं भी है। उनसे ध्यान हटाया जा रहा है। केंद्र सरकार नए नए िववाद खड़े कर रही है। महात्मा गांधी ने शरणार्थियों को नागरिकता देने को कहा था। गांधीजी का महत्व अब नेताओं को समझने लगा है। भाजपा ने पहले महात्मा गांधी का जिक्र तक नहीं किया। आर्थिक स्थिति पर बोलने के लिए भाजपा का कोई नेता तैयार नहीं है।

कांग्रेस मजबूत होगी

दुआ ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति में सुधार हो रहा है। वह पहले जैसी मजबूत होगी। लोकसभा चुनाव में अपेक्षित सफलता नहीं मिली लेकिन वर्ष भर में स्थिति में काफी सुधार हुआ है। विविध चुनाव में कांग्रेस की चुनी हुई सीट बढ़ रही है। नागपुर , चंद्रपुर, यवतमाल, अकाेला में गुटबाजी नियंत्रित की गई है। जिला परिषद चुनाव में सभी गुट व नेता एकत्र आए हैं।                  

Created On :   5 Jan 2020 10:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story