- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- बारिश में भीगा हजारों क्विंटल मक्का...
बारिश में भीगा हजारों क्विंटल मक्का - देर रात हुई बारिश से हुआ नुकसान

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। मंगलवार देर रात हुई अचानक बारिश के कारण कृषि उपज मंडी कुसमेली प्रांगण में रखा हजारों क्विंटल मक्का भीग गया। रात में हुई अचानक बारिश के कारण व्यापारी और किसान अपना मक्का नहीं बचा पाए जिसके कारण काफी नुकसानी हुई। कुछ लोगों ने जैसे-तैसे पॉलीथिन व अन्य तरीकों से मक्का बचाने का प्रयास किया लेकिन तेज बारिश के कारण मक्का भीग गया। कृषि उपज मंडी के आंकड़ों की माने तो मंगलवार को 23 हजार क्विंटल से ज्यादा आवक हुई थी जहां से मक्का उठ नहीं पाया था। इसके कारण मंडी परिसर में रखा व्यापारी और किसानों का अनाज भीगने से खराब हो गया। कृषि उपज मंडी अधिकारियों का कहना था कि जिन किसानों का मक्का नहीं बिका था और भीग गया है उसकी बोली लगाकर बिकवाया जा रहा है।
इसलिए बनते हालात:
कृषि उपज मंडी प्रांगण में मक्का बिकने के बाद इसे निर्धारित समय पर उठाना होता है। लेकिन व्यापारी कई दिनों तक अपना खरीदा हुआ अनाज मंडी शेड से नहीं उठाते है। नतीजतन किसानों को अपनी उपज को खुले मैदान मे रखना होता है। अचानक हुई बारिश के बाद ऐसे हालात बनते है। इसका खामियाजा व्यापारियों को भी उठाना होता है।
Created On :   8 Jan 2020 2:44 PM IST