JEE मेन्स पास करने के बावजूद हजारों स्टूडेंट नहीं देते JEE एडवांस एग्जाम

Thousands of students do not give JEE Advanced exam despite passing Jays
JEE मेन्स पास करने के बावजूद हजारों स्टूडेंट नहीं देते JEE एडवांस एग्जाम
JEE मेन्स पास करने के बावजूद हजारों स्टूडेंट नहीं देते JEE एडवांस एग्जाम

डिजिटल डेस्क,नागपुर।  सीबीएसई आयोजित ज्वाइंट इंट्रेंस इक्जामिनेशन (जेईई मेन्स) की ऑफलाइन एग्जाम 8 अप्रैल को होगी। 15 और 16 अप्रैल को ऑनलाइन मोड़ में यह एग्जाम होगी। आगामी दो सप्ताह लाखों स्टूडेंट्स के लिए अहम होंगे। आईआईटी संस्थानों में दाखिले के लिए यह पहली एग्जाम होती है, इसके बाद जेईई एडवांस एग्जाम में सफलता प्राप्त करने पर स्टूडेंट्स के लिए आईआईटी में प्रवेश का रास्ता खुल जाता है। सीबीएसई ने इस वर्ष स्टूडेंट्स को एक और साैगात दी है।

और बढ़ सकती है संख्या
पिछले वर्ष जहां जेईई मेन्स क्वॉलिफाई करने वाले 2 लाख 20 हजार स्टूडेंट्स को जेईई एडवांस के लिए पात्र घोषित किया था, इस वर्ष यह संख्या और बढ़ाई गई है। सीबीएसई के अधिकृत नोटिफिकेशन के अनुसार मेन्स पास करने वाले 2 लाख 24  स्टूडेंट्स को जेईई एडवांस के लिए पात्र घोषित किया जाएगा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों के परिणामों का आंकलन करें तो पता चलता है कि, जेईई एडवांस एग्जाम के लिए सीटों का कोटा बढ़ाने के बावजूद जेईई मेन्स पास करने वाले स्टूडेंट्स का एक बड़ा वर्ग जेईई एडवांस एग्जाम नहीं देता। दरअसल, एक स्टूडेंट जेईई मेन्स में तीन बार और एडवांस में 2 बार बैठ सकता है। इस नियम के कारण हर साल औसतन 25 हजार बच्चे आईआईटी इट्रेंस की दौड़ से बाहर हो जाते हैं। इस कारण उनसे पीछे की रैंक हासिल करने वालों को भी एडवांस देने का मौका नहीं मिलता। 

यह हो रहे प्रयास
आईआईटी कानपुर ने शैक्षणिक सत्र-2018-19 में आईआईटी संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित जेईई एडवांस एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी किया है। 20 मई को यह एग्जाम आयोजित की गई है, जिसके लिए 2 मई से रजिस्ट्रेशन की शुरूआत होगी। इस वर्ष एग्जाम में दो बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। आईआईटी संस्थानों में छात्राओं की गिरती संख्या से चिंतित मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने आईआईटी एडमिशन की शर्तों में शिथिलता लाई है। आईआईटी काउंसिल के निर्णय के अनुसार संस्थाओं में छात्राओं के लिए आरक्षित 8 प्रतिशत सीटों के कोटे को बढ़ाकर 14 प्रतिशत किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि, इस उद्देश्य के तहत जेईई एडवांस एग्जाम में छात्राओं की अलग से मेरिट सूची जारी की है। हांलाकि अधिकृत नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि, छात्राओं की संख्या बढ़ाने के लिए आईआईटी में विशेष "सप्लिमेंट्री कोटा" होगा, इस कोटे में भी अन्य सीटों के ही अनुसार आरक्षण प्रणाली लागू रहेगी।

वर्ष            एडवांस में सीटें           परीक्षा देने वाले विद्यार्थी
2017        2 लाख 20 हजार       1 लाख 59 हजार 540
2016         2 लाख                       1 लाख 47 हजार678
2015       1 लाख 52 हजार            1 लाख 24 हजार
2014       1 लाख 54 हजार            1 लाख 23 हजार   
2013       1 लाख 52 हजार            1 लाख  26 हजार
 

Created On :   2 April 2018 3:33 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story