नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार

three accused of gangrape with minor girl arrested by police
नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर से सटे बदलापुर इलाके में एक नाबालिग से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपियों में एक नाबालिग है। पुलिस ने बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि नाबालिग को हिरासत में लेकर सुधारगृह भेज दिया गया है। पीड़िता और आरोपी बदलापुर के शिरगांव आपटेवाडी इलाके के रहने वाले हैं।

रेप के बाद लड़की को पहाड़ी पर छोड़ कर भाग गए थे
मामले में गिरफ्तार आरोपियों के नाम रवींद्र सांडेकर (24) और अहमद खान (18) है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों और लड़की की जान पहचान थी। वे घूमने के बहाने लड़की को अपने साथ ले गए और बदलापुर-पनवेल हाइवे पर स्थित पहाड़ी पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी लड़की को अकेला छोड़कर भाग निकले थे। घर वालों को घटना की जानकारी कैसे दे, इस डर से लड़की दो दिन तक वापस नहीं आई।

पुलिस ने दर्ज कर ली है FIR 
इसके बाद परिवार वालों ने लड़की की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस को लड़की घर के पास ही एक बाग में अकेली बैठी मिली। लड़की ने पुलिस वालों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद सामूहिक बलात्कार के आरोप में FIR दर्ज कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। बालिग आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद छह मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। नाबालिग आरोपी को सुधारगृह भेजा गया है।

Created On :   2 March 2018 9:34 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story