- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- मकान की छत और दीवार में दबने से तीन...
मकान की छत और दीवार में दबने से तीन मौत -पड़ोस में बुआ के घर सोने आया था भतीजा

डिजिटल डेस्क छिन्दवाड़ा/परासिया। चांदामेटा नगर के वार्ड क्र 2 मड़ई टोला पुरानी बस्ती में शनिवार सुबह छह बजेे के दर्मियान अचानक एक मकान की दीवार और छत ढह गई। जिसकी चपेट में आने से कमरें के अंदर सो रही मां, बेटी और पड़ोस से आया भतीजा की घटना स्थल पर मौत हो गई। हादसा की सूचना मिलने पर विधायक सोहन वाल्मिक, नप अध्यक्ष हरिश्चंद्र अग्रवाल और प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। साक्षी और आदित्य को दफनाया गया, वहीं किरण को उसकी बड़ी पुत्री संध्या ने मुखाग्नि दी।
क्षेत्र में बारिश से मकान या दीवार ढहने से मौत होने का इस वर्ष का यह पहला मामला है। दीवार और छत ढहने पर दबने से 32 वर्षीय किरण पति रवि डेहरिया, उसकी पुत्री 13 वर्षीय साक्षी पिता स्व. रवि डेहरिया और भतीजा 3 वर्षीय आदित्य पिता पप्पू टेकाम की मौत हुई है। वहीं संध्या की बड़ी बेटी को मामूली चोट आई, जिसका प्राथमिक उपचार किया गया। मृतिका किरण डेहरिया दैनिक मजदूरी कर अपनी दो बेटियों की परवरिश कर रही थी। बड़ी बेटी संध्या आठवी और छोटी बेटी साक्षी छटवी की छात्रा थी।
पप्पू के मकान की दीवार ढहने से पुत्र को सुलाया था पड़ोस में :
शुक्रवार को पड़ोस में रहने वाले पप्पू टेकाम के घर की एक दीवार ढह गई, जिससे उसने अपने छोटे बेटे को बुआ किरण डेहरिया के घर भेज दिया। पप्पू के परिवार में उसके अलावा उसकी पत्नी दो बेटे शामिल थे। जिसमें बड़ा बेटा विकलांग है। गुरूवार को पप्पू के घर की एक दीवार ढह गई, तो उसने पड़ोस में रहने वाली अपनी बहन किरण डेहरिया के घर में अपने छोटे बेटे आदित्य को सुला दिया। जो शनिवार सुबह दीवार और छत ढहने से काल के गाल में समा गया।
Created On :   29 Aug 2020 6:07 PM IST