दो जिलों में अलग-अलग जगह हुई दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत

Three people died in accidents at different places in two districts
दो जिलों में अलग-अलग जगह हुई दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत
भांडाफोड़ दो जिलों में अलग-अलग जगह हुई दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, भंडारा/यवतमाल। जिलों में अलग-अलग जगह हुई दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। भंडारा जिले की तुमसर तहसील के सालई बु. ग्राम में  एक अनियंत्रित ट्रैक्टर नहर में पलट गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना बुधवार 9 मार्च की सुबह हुई।  मृतक का नाम अक्षय सुभाष वणवे (23) है। भंडारा शहर के रेलवे क्रासिंग के पास राष्ट्रीय महामार्ग पर  अज्ञात ट्रक की टक्कर में दोपहिया सवार ससूर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार 9 मार्च को  हुई।  मृतक का नाम  माधव मायगन देवगडे (75) है।   यवतमाल जिले की पुसद तहसील के उमरखेड़-पुसद मार्ग पर महावीर नगर टी-प्वाइंट पर तेज रफ्तार वाहन ने दोपहिया को टक्कर मार दी। हादसे में दोपहिया चालक के सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम सुभाष भाउराव मस्के (65) है।   
 

Created On :   9 March 2022 3:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story