उधर नागपुर के शुक्रवारी तलाब में एक ऑटोचालक में छलांग लगा खुदकुशी कर ली। रविवार को उसकी लाश तालाब में तैरती मिली। मृतक का नाम नितिन कन्नमवर बताया जा रहा है। वो टाइगर ऑटोरिक्षा संगठन का सदस्य भी था। लेकिन सवाल उठ रहा है कि उसने आत्महत्या क्यों कर ली। गणेशपेठ पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- Three persons died during accidents at Yavatmal or Nagpur, one serious
दैनिक भास्कर हिंदी: यवतमाल, नागपुर और पुणे में दर्दनाक सड़क हादसे : मासूम सहित सात की मौत
डिजिटल डेस्क, यवतमाल। मालानी गार्डन के दर्दनाक एक्सीडेंट में दो की मौत हो गई। जिनमें एक ही हालत गंभीर है, जिसे नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल शख्स डॉ गुलहाने का बेटा है, जो मालीपुरा का रहने वाला है। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के पड़खच्चे उड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।


इससे पहले शनिवार तड़के कॉटन मार्केट परिसर में सब्जी से लदे मिनी ट्रक ने रात के अंधेरे में सोए एक व्यक्ति काे कुचल दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम संतोष जगन्नाथ चव्हाण (45) बिनाकी मंगलवारी निवासी है। यह व्यक्ति कॉटन मार्केट में रहते हुए कामकाज कर परिवार की परिवरिश करता था। सूत्रों के अनुसार, नागपुर की सड़कों पर हर रात करीब 1500 लोग सोने पर मजबूर होते हैं। दिन भर ये लाेग अपने कामकाज में व्यस्त रहते हैं और रात होते ही सोने के ठिकाने तलाशने लगते हैं। शुक्रवार की रात कॉटन मार्केट के सब्जी बाजार परिसर में संतोष चव्हाण जमीन पर बिछौना डालकर सोया हुआ था। शनिवार तड़के करीब 3.45 से 4 बजे के दरमियान गोंदिया निवासी व ट्रक चालक साहेबलाल सिसोदे ने मिनी ट्रक (क्रमांक एमएच 35 -1393) में गोंदिया से सब्जी लादकर नागपुर के कॉटन मार्केट सब्जी बाजार में पहुंचा। वह अपने ट्रक का आधा माल कॉटन मार्केट में खाली कर दिया। आधा माल लेकर कलमना मार्केट में खाली करने के लिए निकला। वह अपना मिनी ट्रक यूटर्न लिया। परिसर में अंधेरा होने के कारण जमीन पर सोया व्यक्ति उसे नजर नहीं आया। साहेबलाल को लगा कि कोई कपड़े का गठ्ठर या सब्जी का बोरा पड़ा है। संतोष चव्हाण ने वाहन चढ़ा दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सिसोदे के ट्रक के पहिए में लगे खून के धब्बे देखकर लोग पूछताछ करने लगे, तब पता चला कि उसकी ट्रक के पहिए के नीचे संतोष चव्हाण की आ जाने से मौत हो गई। किसी ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। उसके बाद गणेशपेठ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मिनी ट्रक चालक सिसोदे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सिसोदे को गिरफ्तार कर लिया है।

उधर जरीपटका रिंग रोड पर मानकापुर उड़ानपुल जानलेवा स्थिति हमेशा बनी रहती है। नजर चूकी या गड़बड़ी हुई तो दर्जनों जान यूं ही चली जाएगी। उड़ानपुल पर आधी सड़क को घेरे हुए 8 से 10 टेंट लगे हुए हैं। टेंट के भीतर लोग परिवार सहित रहते हैं। शाम व दिन में उड़ानपुल पर ही खाना बनाते दिखते हैं। वहीं पर नहाते हैं। महिलाओं के अलावा बच्चों को बेतरतीब तरीके से सोए हुए स्थिति में कभी भी देखा जा सकता है। रिंग रोड होने से इस उड़ानपुल से होकर 24 घंटे भारी वाहन गुजरते रहते हैं। ओवरलोड ट्रक व कंटेनर की भरमार रहती है। छिंदवाड़ा, जबलपुर, रायपुर के अलावा अमरावती की ओर आने जानेवाले भारी वाहनों के गुजरते समय पूरा पुल एक तरह से कांपता प्रतीत होता है। पुल पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। पहले से ही दुर्घटना की आशंका बनी है। ऐसे में उड़ानपुल की दाहिनी तरफ वाहनों के आने-जाने के मार्ग पर ही लोगों का बसेरा खतरनाक है।
पश्चिम नागपुर के बिजलीनगर में सड़क को घेरकर बसे लोगों के साथ भी खतरे की स्थिति बनी रहती है। रात में सड़क पर ही सोए हुए महिला-पुरुष कई बार कचरे के ढेर की स्थिति में नजर आते हैं। नींद में लोगों की कोई हलचल भी मालूम नहीं पड़ती है। ऐसे में उन पर वाहन चढ़ जाने की स्थिति बनी रहती है।
यहां भी खतरनाक स्थिति
पांचपावली उड़ानपुल की स्थिति भी अलग नहीं है। इतवारी से दुर्गावती नगर चौक का जोड़नेवाले उड़ानपुल पर रात में अक्सर लोग शराब पीकर सोए मिलते हैं। नजर चूकने की स्थिति में हादसा होना तय माना जा रहा है।

उधर पुणे में एक ही परिवार के चार की मौत हो गई। रविवार तड़के परिवार के लोगों की कार कंटेनर से जा टकराई। जिसमें बीस दिन के बच्चे समेत अन्य चार लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना शनिवार रात अहमदनगर-पुणे महामार्ग पर शिरूर के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में किशाेर माधव हाके, शुभम माधव हाके, विमल माधव हाके की मौत हो गई हैं। जबकि पुष्पा किशोर हाके गंभीर रूप से घायल हुई हैं। नांदेड़ निवासी हाके परिवार में बीस दिन पहले लड़की हुईं थीं। बच्ची और पत्नी को पुणे लाने के लिए किशोर कार से नांदेड़ गए हुए थे। उनके साथ दो उनके दो सगे भाई और मां भी थीं। रविवार तड़के करीब तीन बजे पुणे लौटते समय शिरूर के पास सड़क पर बंद पड़े हुए कंटेनर से कार जा टकरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बच्ची, किशोर, उनके दो भाई और मां की घटनास्थल पर ही मौत हो गईं। किशोर की पत्नी पुष्पा गंभीर रूप से घायल हुईं। घटना की जानकारी मिलते ही शिरूर पुलिस का दस्ता घटनास्थल पहुंच गया। पुलिस ने पुष्पा को तत्काल अस्पताल में भर्ती किया।
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: मुंबई सहित विदर्भ में अलग-अलग सड़क हादसों में आठ की मौत, तीन गंभीर
दैनिक भास्कर हिंदी: यात्रियों से भरी बस पलटी, 18 घायल अस्पताल में भर्ती
दैनिक भास्कर हिंदी: तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, पांच घायल
दैनिक भास्कर हिंदी: बेलगाम ट्रक ने कार के बाद बल्कर को मारी ठोकर फिर सौ मीटर दूर गैरिज में हाइवा से भिड़ा , 2 मैकेनिक की मौत
दैनिक भास्कर हिंदी: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, लॉरी की टक्कर में 3 की जान गई