रेप की 3 घटनाओं से शर्मसार हुआ नागपुर, छेड़छाड़ की भी 3 शिकायत

Three rape incidents in one day in Nagpur, whole city gone shy
रेप की 3 घटनाओं से शर्मसार हुआ नागपुर, छेड़छाड़ की भी 3 शिकायत
रेप की 3 घटनाओं से शर्मसार हुआ नागपुर, छेड़छाड़ की भी 3 शिकायत

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनाओं से उपराजधानी एक बार फिर शर्मसार हुई है। एक किशोरी पिता के दोस्त की शिकार बनी। दूसरी बालिका को कमरे में बंद कर युवक ने अत्याचार किया तथा अन्य एक घटना में युवती प्रेमी के ही हाथों छली गई है। इसके अलावा मेडिकल समेत अन्य तीन स्थानों पर छेड़छाड़ की भी घटनाएं हुई हैं। इससे मेडिकल और हजारी पहाड़ क्षेत्र में कुछ समय के लिए हंगामा भी मचा रहा था। घटित प्रकरणों की बेलतरोड़ी, जरीपटका, वाड़ी, अजनी, गिट्टीखदान और नंदनवन थाने में प्रकरण दर्ज किए गए हैं। 

अकेला पाकर लूटी इज्जत 
माता-पिता के पास गर्मी की छुट्टियां बिताने आई 17 वर्षीय किशोरी कक्षा आठवीं की छात्रा है और बालाघाट जिला निवासी है। उसके माता-पिता नागपुर में रोजी-रोटी की तलाश में आए हैं। वर्तमान में गर्मी की छुट्टियां होने से करीब आठ-दस दिन पहले ही पीड़िता नागपुर में माता-पिता के पास आई है। करीब तीन-चार दिन से किसी काम के चलते उसके पिता बाहर गांव गए हैं। मां भी काम करने के लिए जाती है। पीड़िता अकेली ही घर में रहती है। सोमवार और मंगलवार की दोपहर को उसके पिता का मित्र संजय श्यामराव सयाम (37), वैशाली नगर झोपड़पट्टी निवासी उसके घर आया हुआ था। पीड़िता को अकेली पाकर संजय ने किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। इस संबंध में किसी को कुछ बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। 

दुबारा किया दुष्कर्म  
धमकी के बावजूद पीड़िता ने शाम को अपनी मां को घटना की जानकारी दी, लेकिन पिता के घर में नहीं होने से पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत नहीं की। जिससे दोनों मां-बेटी शांत रहीं। प्रकरण को लेकर कोई बवाल अथवा शिकायत नहीं होने से संजय ने सोचा कि पीड़िता ने उसकी धमकी से डर कर चुप्पी साध ली है। इससे संजय का हौसला बढ़ गया और दूसरे दिन भी दोपहर के समय वह पीड़िता के घर आ धमका। उस वक्त भी पीड़िता घर में अकेली होने से संजय ने उसे फिर अपनी हवस का शिकार बनाया। तब जाकर मामला नंदनवन थाने पहुंचा। प्रकरण दर्ज कर संजय को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। संजय दो बच्चों का पिता है। उसे एक पुत्री और पुत्र है। संजय भी मजदूरी करता है। हवलदार गौतम बोरकर ने प्रकरण दर्ज किया है। जांच जारी है।  

मुंह दबाकर कमरे में बंद किया  
पीड़ित 13 वर्षीय बालिका है। उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। शुक्रवार की दोपहर करीब दो से तीन बजे बालिका सुखाए हुए कपड़े उठाने के लिए अपने घर के पीछे गई थी, तभी पीछे की गली में रहने वाला अस्सकुमार यादव (23) ने बालिका का हाथ से मुंह दबाया और उसे अपने कमरे में ले गया, जहां पर उसने बालिका से दुष्कर्म किया है। बालिका के शोर मचाने से पीड़िता की छोटी बहन और पड़ोस की अन्य एक महिला ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, तो अस्सकुमार वहां से भाग निकला।

दुष्कर्म की अन्य घटना वाड़ी थानांतर्गत हुई है। पीड़ित 26 वर्षीय युवती है, जबकि आरोपी उसी का प्रेमी दुर्गेश जनार्धन हेडाऊ (24) है। दोनों एक ही बस्ती में रहते हैं। दुर्गेश ने शादी करने का झांसा देकर पीड़िता को प्रेम संबंधों में फांस लिया था। इस बीच 22 नवंबर 2017 से 13 मई 2018 तक वह उसका यौन शोषण करता रहा है। इस बीच संबंधों के चलते पीड़िता ने दुर्गेश पर शादी के लिए दबाव बनाया। मगर दुर्गेश ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। जिस कारण मामला थाने पहुंचा।  

पीडोफिलिया से पीड़ित लोग करते हैं शर्मनाक हरकत  
पीडोफिलिया नामक बीमारी के लक्षण कई लोगों में पाए जाते हैं। इसमें छोटे बच्चों के प्रति आकर्षण पाया जाता है। छोटे बच्चों में सेक्स के प्रति जागरूकता नहीं होना अथवा बदनामी के कारण ऐसी घटनाओं को दबा दिया जाता है। जिस कारण उम्रदराज व्यक्ति यही समझने लगता है कि उसकी हरकतों को कोई गौर नहीं करेगा और इससे वह साफ बच जाएगा, जिस कारण वह मासूम बच्चों के साथ सेक्सुयली कृत्य कर बैठता है। घटित प्रकरणों से कानून और सेक्सुअल जागरूकता होना बहुत जरूरी है।  
(डॉ. राजेश राठी,मनोचिकित्सक नागपुर)

Created On :   19 May 2018 11:33 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story