मनमोहन नगर अस्पताल में नियुक्त होंगे तीन विशेषज्ञ चिकित्सक

three specialist doctors will be appointed in manmohan nagar hospital
मनमोहन नगर अस्पताल में नियुक्त होंगे तीन विशेषज्ञ चिकित्सक
मनमोहन नगर अस्पताल में नियुक्त होंगे तीन विशेषज्ञ चिकित्सक

डिजिटल डेस्क जबलपुर ।  शहर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में मनमोहन नगर अस्पताल को विकसित करने के प्रयास में शुक्रवार को एक अच्छी सौगात मिली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अपर संचालक डॉ. पंकज शुक्ला ने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान स्टाफ की जरूरत को देखते हुए यहाँ तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों के पदों को स्वीकृति दी। तीनों ही पद पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल ऑफिसर के होंगे, जिसके अंतर्गत स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ और निश्चेतना विशेषज्ञ की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा लैब टेक्नीशियन और रेडियोग्राफर के पदों पर भी भर्ती की जाएगी। इसके पूर्व डॉ. शुक्ला ने मनमोहन नगर अस्पताल का निरीक्षण किया और मौजूदा स्थिति में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली।  क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएँ डॉ. संजय मिश्रा ने बताया कि पोस्ट कोविड केयर सेंटर के रूप में यहाँ कार्डियोलॉजिस्ट, पल्मोनरी मेडिसिन और ईएनटी विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएँ दे रहे हैं। निरीक्षण के दौरान सुख-दु:ख परिवार के सदस्यों ने अस्पताल को दिए गए सहयोग की जानकारी दी। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. रत्नेश कुररिया, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जितेंद्र जामदार, डॉ. प्रदीप दुबे समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद डॉ. शुक्ला पनागर विधायक इंदू तिवारी के कार्यालय भी पहुँचे और स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा की।  
 

Created On :   12 Jun 2021 12:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story