- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- बाघ ने किया बछड़े का शिकार, कैमरे...
बाघ ने किया बछड़े का शिकार, कैमरे में कैद हुई घटना

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा/चौरई। चौरई वन परिक्षेत्र के जंगलों में बाघ की मौजूदगी लगातार बनी हुई है। रविवार को बाघ ने ग्रेटिया गांव में बछड़े का शिकार किया। यहां पर वन अमले द्वारा लगाए गए कैमरे में भी बाघ कैद हुए हैं। जबकि सुरजना के आसपास अब भी तेंदुए का मूवमेंट बना हुआ है। किसानों ने भी इसकी पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक ग्रेटिया गांव में बाघ द्वारा बछड़ेे का शिकार किया गया था। शनिवार को बाघ यहां अपने शिकार को निवाला बनाने के लिए नहीं पहुंचा, लेकिन रविवार को देर रात को बाघ आया था जो कैमरे में कैद हुआ। इधर माचीवाड़ा से लेकर सुरजना और आसपास के ग्रामीण अंचलों में तेंदुए की मौजूदगी बनी हुई है। हालांकि तेंदुए ने यहां पर अभी शिकार नहीं किया है। वन अमला लगातार एक्टिव होकर वन प्राणियों पर नजर रखे हुए है।
सांख वाला ही है बाघ: ग्रेटिया में वन अमले के कैमरे में कैद हुआ बाघ सांख के जंगलों वाला ही है। सांख में शिकार के बाद भी वह कैमरे में कैद हुआ था। वन अमले के मुताबिक पर्याप्त शिकार मिलने से बाघ बीते 15 दिनों से यहीं आसपास डेरा जमाए हुए है।
Created On :   7 Dec 2020 11:32 PM IST