ग्रहों की सरकार का आज बदलेगा मंत्रिमंडल, राजा और मंत्री होंगे मंगल

Today, the cabinet, king and ministers will change the planetary government
ग्रहों की सरकार का आज बदलेगा मंत्रिमंडल, राजा और मंत्री होंगे मंगल
ग्रहों की सरकार का आज बदलेगा मंत्रिमंडल, राजा और मंत्री होंगे मंगल

नए संवत्सर का नाम होगा आनंद, वर्षा का विभाग मेघेश भी मंगल के पास रहेगा
डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा।
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से आज विक्रम संवत 2078 का शुभारंभ होने जा रहा है। मान्यता है कि इसी दिन ब्रम्हाजी ने सृष्टि की रचना की थी।  नए संवत्सर का नाम आनंद होगा। इसके साथ ही समस्त भूमंडल पर राज्य करने वाले नौ ग्रहों की सरकार के नए मंत्रिमंडल का भी आज गठन होगा।  ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मंगलवार से प्रारंभ हो रही प्रतिपदा के कारण इस संवत के राजा मंगल होंगे। इसके साथ ही मंगल मंत्री और वर्षा के स्वामी मेघेश की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।  शनिदेव को मंत्रिमंडल में केाई विभाग नहीं मिला है। पंडित सौरभ त्रिपाठी बताते हैं कि आनंद नामक संवत्सर 2078 का प्रारंभ 13 अप्रैल को हो रहा है। इस वर्ष  संवत्सर का प्रारंभ मंगलवार से हो रहा है। इससे वर्ष का राजा मंगल रहेंगे। मंत्री का पद भी मंगल ग्रह को मिलेगा। सस्येश (सूर्य धान्येश) का पद शुक्र के पास रहेगा।  मेघेश (मेघों) का प्रभार मंगल को मिला है। वहीं रसेश (रसें) का प्रभार सूर्य को प्राप्त हुआ है। नीरसेश का प्रभार शुक्र को प्राप्त हुआ है। फलेश (फलों के स्वामी) चंद्रमा रहेंगे।
ऐसे मिलते हैं ग्रहों को मंत्रिमंडल में पद
राजा -  चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन जो वार होगा वह संवत का राजा कहलाएगा।
मंत्री- मेष क्रांति के दिन जो वार होगा उसका स्वामी मंत्री कहलाएगा।
सस्येश - कर्क संक्रांति के दिन जो वार होता है, वही अनाज का स्वामी यानी खरीफ फसल का स्वामी होते हैं।
मेघेश - सूर्य प्रवेश के दिन जो वार होगा, वह वर्षा का स्वामी होगा।
रसेश - तुला संक्रांति के दिन जो वार हो, उसका स्वामी भौतिक सुख सुविधा का पद संभालता है।
नीरसेश - मकर संक्रांति के दिन जो वार हो, उस वार का स्वामी नीरसेश होता है।
फलेश - मीन संक्रांति के दिन जो वार हो, उसका स्वामी उस वर्ष फल, फूल, वृक्ष का स्वामी होता है।
धनेश -  कन्या संक्रांति के दिन के वार को स्वामी धनेश होता है।
दुर्गेश - सिंह संक्रांति के दिन जो वार हो, उसका स्वामी दुर्गेश यानी सेनापति बनता है।
 

Created On :   13 April 2021 7:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story