प्रताड़ना से त्रस्त युवक ने की खुदकुशी, कुएं में लगाई छलांग

Tortured youth commits suicide, jumps in well
प्रताड़ना से त्रस्त युवक ने की खुदकुशी, कुएं में लगाई छलांग
यवतमाल  प्रताड़ना से त्रस्त युवक ने की खुदकुशी, कुएं में लगाई छलांग

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। महिला व एक व्यक्ति की प्रताड़ना से परेशान 29 वर्षीय युवक ने कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना शहर से सटे वाघाड़ी परिसर में जयपुरिया के खेत में बुधवार 13 अप्रैल की दोपहर 4 बजे उजागर हुई। मृतक का नाम ताजबाग मस्जिद, नागपुर मार्ग निवासी सोहेल खान (29) बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नागपुर मार्ग निवासी मृतक सोहेल खान अपने परिवार के साथ रहता था। पिछले 5 वर्षो से नागपुर में मालवाहक वाहन चलाता था। 6 माह पूर्व वह यवतमाल आया था। इस दौरान उसकी पहचान वाघाड़ी निवासी मीना मसराम और सागर शिंदे के साथ हुई। तब से विभिन्न बातों को लेकर यह महिला और व्यक्ति ने सोहेल को परेशान कर रहे थे। जिसके बाद बुधवार की दोपहर सोहेल का मीना और सागर के साथ विवाद हो गया। इससे गुस्सा होकर सोहेल ने वाघाड़ी परिसर में जयपुरिया के खेत में स्थित कुएं में छलांग लगा दी। यह बात मीना के ध्यान में आते ही उसने परिसर के लोगों के सहयोग से साेहेल को कुएं से बाहर निकाला। इस वक्त साेहेल के हाथों पर जख्म थे और उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही अवधुतवाड़ी पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मीना मसराम को हिरासत में ले लिया। घटना की शिकायत मृतक की बहन हुमा खान दिलावर खान (20) ने 13 अप्रैल की रात अवधुतवाड़ी थाने में दी। पुलिस ने वाघाड़ी निवासी मीना मसराम (35) और सागर शिंदे (25) के खिलाफ भादंवि की धारा 306, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है।  

Created On :   15 April 2022 2:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story