- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- मटर तोडऩे जा रहे मजदूरों से भरा...
मटर तोडऩे जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा, 20 मजदूर घायल

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा/ चौरई। चांद के निशान जानोजी गांव के पास शनिवार दोपहर मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 20 से अधिक मजदूर घायल हो गए। खमरा से मजदूर परसगांव मटर तोडऩे जा रहे थे। बताया जा रहा है कि क्षमता से अधिक मजदूरों के भरे होने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
चांद थाना प्रभारी बलवंत ङ्क्षसह कौरव ने बताया कि शनिवार को ट्रैक्टर ट्राली में खमरा के 25 मजदूरों को बैठाकर परसगांव मटर तोडऩे ले जाया जा रहा था। निशान जानोजी के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार मजदूरों में से 20 मजदूरों को गंभीर चोटें आई है। घायल सुमन नागवंशी (28) ने बताया कि चालक परसगांव निवासी धनकुमार ने तेज रफ्तार लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर खेत में पलटा दिया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए बिछुआ अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ धारा 279,337,184 के मामला दर्ज किया है।
इन्हें आई गंभीर चोट-
ट्रैक्टर-ट्राली में सवार राजकुमारी गोहिया, ओमकुमारी, रामप्यारी गोहिया, बबीता, राजकुमारी रागसे, नुनकिया नागवंशी, सुलोचना नागवंशी, कलाबाई चौधरी, कविताचौधरी, रामकली चौधरी, देवकी चौधरी, थानी बाई, रीता यादव, उर्मिला बाई, परमीता बाई, बबीता उईके, कुसमा बाई, कांती बाई साहू, मंगलवती साहू, शीला इंदौरकर, लक्ष्मी बाई, गीता चौधरी, किरण बुनकर को चोटें आई है। पुलिस ने सभी घायलों को बिछुआ अस्पताल पहुंचाया है।
चांद में नहीं मिली स्वास्थ्य सुविधा-
चांद अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलने की वजह से सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए बिछुआ अस्पताल भेजा गया। चांद में सिर्फ एक महिला डॉक्टर है। इलाज की बेहतर सुविधाएं न होने की वजह से अक्सर ऐसी परिस्थितियों में घायलों को बिछुआ अस्पताल भेजा जाता है।
Created On :   25 Jan 2020 11:28 PM IST