मनकूघाटी में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 24 घायल, 3 गंभीर

Tractor-trolley full of laborers overturned in Mankughati, 24 injured, 3 serious
मनकूघाटी में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 24 घायल, 3 गंभीर
मनकूघाटी में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 24 घायल, 3 गंभीर


डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। नवेगांव थाना क्षेत्र के मनकूघाटी के समीप पटलीखेड़ा में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर-ट्राली में 24 मजदूर सवार थे। सभी मजदूरों को चोटें आई है। दस मजदूरों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रैक्टर सवार मजदूर ग्राम आराडोंगरी से मढ़काढाना गन्ना फसल कटाई के लिए जा रहे थे।  
प्रधान आरक्षक कैलाश पवार ने बताया कि ग्राम आराडोंगरी से 24 मजदूर गन्ना फसल कटाई के लिए ट्रैक्टर-ट्राली से मढ़काढाना के लिए निकले थे। सुबह लगभग 9.30 बजे मनकूघाटी से लगे पटलीखेड़ा के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सभी मजदूरों को गंभीर चोटें आई है। जिन्हेें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया। यहां से दस मजदूरों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में अधिकांश महिलाएं और  बालक-बालिका शामिल है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज-
ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से घायल मजदूरों में से दस मरीजों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इनमें 29 वर्षीय बिमलाबाई पति लक्खू इवनाती, 20 वर्षीय रूकमणि पति जीवनलाल उईके, 17 वर्षीय सुगति पिता बाबूलाल उईके की हालत गंभीर है। वहीं 52 वर्षीय सुनको पति बाबूलाल उईके, 15 वर्षीय पूजा पिता चम्मू तुमड़ाम, 19 वर्षीय सुनीता पिता सूरज इवनाती, 18 वर्षीय अंकित पिता गंगाजी इवनाती, 18 वर्षीय सालकराम पिता अमरनाथ उईके, 18 वर्षीय अनवर पिता टीनाजी उईके जिला अस्पताल में भर्ती है।
दूल्हादेव घाटी हर्रई में पलटा ट्रक-
हर्रई के समीप ग्राम हड़ाई दूल्हादेवघाटी में प्लाई से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना रविवार-सोमवार दरमियानी रात की है। इस हादसे में चालक को गंभीर चोटें आई है जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Created On :   22 Dec 2020 11:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story