इस गांव में 42 वर्षाे से दुर्गा पूजन की परंपरा है कायम

Tradition of Durga Puja is maintained in this village for 42 years
इस गांव में 42 वर्षाे से दुर्गा पूजन की परंपरा है कायम
येवदा इस गांव में 42 वर्षाे से दुर्गा पूजन की परंपरा है कायम

डिजिटल डेस्क, येवदा। पिछले 42 वर्षाे से भंडारा के इस गांव, दुर्गा की परंपरा कायम है। ग्रामवासियों ने हर वर्ष इस परंपरा को निभाया है। यहां पर सार्वजनिक नवदुर्गा मंडल द्वारा नवरात्रोत्सव पर अभिनव उपक्रमों का आयोजन किया जाता है। कोरोनाकाल में भी पिछले वर्ष सादगी के साथ उत्सव मनाया गया। इस वर्ष भी कोरोना का संकट कायम होने से सादगी एवं आस्था के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा गांधी चौक मंे स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 91 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसके अलावा गर्भवती माताओं का मार्गदर्शन किया गया। येवदा के चिकित्सा अधिकारी संजय पाटील, डा. स्वप्निल रुद्रकार, डा. श्याम वेते, डा. चोरी, पवन रघुवंशी ने शिविर के दौरान मार्गदर्शन किया। नवरात्रि में परिसर के नागरिकों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना और आरती की जा रही है। इस वर्ष यजमान महेश वांदे, शोभा वांदे, विकास डिके, भारती डिके को आरती करने का मान मिला है। काेलकाता के मूर्तिकार आचार्य पिछले 30 वर्षो से इस मंडल में सेवा दे रहे है। मंडल के अध्यक्ष विजय झटाले, उपाध्यक्ष श्याम ठाकरे, सचिव रत्नाकर करुले, जगदीश अग्रवाल सहित मंडल के सभी कार्यकर्ता और रामचंद्र संस्थान के रामायन सेवा समिति के अध्यक्ष तारा रघुवंशी, मोहन राठी, रुपेश रघुवंशी, सभी सदस्य, गांव के सरपंच और नागरिकों का सहयोग मिल रहा है। 

Created On :   14 Oct 2021 12:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story