ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं होने से लग रहे जाम, प्रतिबंध के बाद भी नगर में प्रवेश कर रहे भारी वाहन और यात्री बसें।

Traffic jams due to non-compliance of traffic rules.
ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं होने से लग रहे जाम, प्रतिबंध के बाद भी नगर में प्रवेश कर रहे भारी वाहन और यात्री बसें।
शहर की सडकों पर लगा जाम ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं होने से लग रहे जाम, प्रतिबंध के बाद भी नगर में प्रवेश कर रहे भारी वाहन और यात्री बसें।

डिजिटल डेस्क, पन्ना। पन्ना नगर में यातायात व्यवस्था दिन प्रतिदिन अव्यवस्थित होती जा रही है। क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक के दौरान कई बार नगर के अंदर भारी वाहनों और यात्री बसों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया और बाईपास से आवागमन के लिए निर्देश दिए गए। इसके बाद भी परिवहन, यातायात और नगर पालिका के जिम्मेदार इस नियम का पालन करवाने में नाकाम रहे हैं। जिससे यात्री बसों का नगर के मध्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से प्रवेश जारी है, और इसी वजह से नगर में जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। लगातार हादसे भी हो रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदारों की कुंभकरर्णीय नींद खुलने का नाम नहीं ले रही है। वर्तमान में वैवाहित सीजन चल रहा है, जिससे जाम का झाम कई गुना बढ़ चुका है। 10 मिनट का रास्ता घंटों का साबित हो रहा है। यहां तक कि एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे वाहनों को भी जाम में फंसा देखा जा सकता है। इस प्रकार की लापरवाही पन्ना नगरवासियों के लिए मुसीबत बनी हुई है। इसके बाद भी जिम्मेदार हांथ पर हांथ धरे बैठे हैं।  
 

Created On :   18 April 2022 1:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story