दर्दनाक हादसा: छुई मिट्टी की खदान धंसी, एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत, रेस्क्यू कर निकाले शव

Tragic accident: Mud mines sunk, two women from the same family died, rescued and removed bodies
दर्दनाक हादसा: छुई मिट्टी की खदान धंसी, एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत, रेस्क्यू कर निकाले शव
दर्दनाक हादसा: छुई मिट्टी की खदान धंसी, एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत, रेस्क्यू कर निकाले शव


डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा।  दमुआ थाना क्षेत्र के सिदालढाना पहाड़ी में छुई मिट्टी की एक खदान धंसकने से एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद  दोनों महिलाओं के शव रेस्क्यू कर बाहर निकाले गए। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत तराई से सोमवार की सुबह गांव के कुछ लोग छुई मिट्टी लेने ग्राम सिदालढाना के पास पहाड़ी पर गए थे। इस दौरान गांव के लगभग 10-12 लोग मिट्टी लेकर लौट गए और चार महिलाएं यहां रुककर मिट्टी खोदती रही। इनमें से दो महिलाएं 40 वर्षीय सरला पति बकरलाल उईके और उसकी भतीजा बहू बुधिया पति राजेश उईके उम्र 25 वर्ष दोनों निवासी ग्राम तरायी पहाड़ी के नीचे गड्ढे में घुसकर छुई मिट्टी खोद रही थी। सुबह लगभग 11 बजे अचानक गड्ढे के ऊपर की मिट्टी व चट्टान धंसक गई और दोनों महिलाएं गड्ढे के अंदर ही दब गई। इस हादसे में महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है। बाहर खड़ी महिलाओं ने तत्काल घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। पुलिस को घटना के लगभग 1 घंटे बाद सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
जेसीबी मशीन से मिट्टी हटाकर निकाले शव
घटना के संबंध में दमुआ थाना प्रभारी कोमल दियावार ने बताया कि दोपहर लगभग 1 बजे जेसीबी मशीन मौके पर पहुंच सकी थी। उसके बाद महिलाओं के शव निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया गया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन से मिट्टी हटाकर गड्ढे के अंदर फंसे दोनों महिलाओं के शव बाहर निकाले जा सके। पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर उनका पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिए गए।
पत्थर उत्खनन भी होता है जोरों पर, घरों के लिए जे जाते हैं छुई मिट्टी
छुई मिट्टी का उपयोग लोग घरों की पुताई के लिए चूने की जगह करते हैं। ग्रामों में लगभग हर घर में ढिगाई और पुताई के लिए छुई मिट्टी का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा इस क्षेत्र में पत्थर का उत्खनन भी जोरों पर जारी है। यहां पत्थर खोदकर फाड़ी बनाने का काम भी किया जाता है। इसके अलावा क्षेत्र में मिट्टी का उत्खनन भी जोरों पर जारी है।
गांव में छाया मातम,
बच्चे हुए अनाथ
हृदय विदारक घटना में मृत दोनों महिलाएं एक परिवार की थी। रिश्ते में दोनों महिलाएं काकी सास और बहू थी। दोनों अलग-अलग रहती थी। दोनों महिलाओं की मौत से गांव में मातम छा गया है। मृतका के बच्चे भी बिलखते रहे।
इनका कहना है
घरों के उपयोग के लिए छुई मिट्टी खोदने के दौरान यह हादसा हुआ है, दोनों महिलाओं के शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
-कोमल दियावार, थाना प्रभारी दमुआ

Created On :   18 Jan 2021 5:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story