ट्रैक्टर पलटा, एक मृत, एक गंभीर

Tragic accident - Tractor overturned, one dead, one serious
ट्रैक्टर पलटा, एक मृत, एक गंभीर
दर्दनाक हादसा ट्रैक्टर पलटा, एक मृत, एक गंभीर

डिजिटल डेस्क, मारेगांव। मार्डी के एक खेत में काम कर रोटावेटर लेकर गांव की ओर जा रहा ट्रैक्टर कोलगांव और वेगांव के बीच पुलिया पर पलट गया। चालक का ट्रैक्टर पर से नियंत्रण छूट जाने से यह हादसा हुआ। इसमें एक की मौत तो दूसरा गंभीर हुआ। यह घटना 23 की रात 10 बजे घटी। इस ट्रैक्टर पर एक मजदूर भी बैठा था। मृतक का नाम मारोती वालकोंडावार (24) और घायल का नाम भारत बोथाडकर (28) है। घटना के समय भारत ट्रैक्टर चला रहा था तो मारोती को मारेगांव की ओर जाना था और ट्रैक्टर भी उसी  दिशा में जा रहा था।  उसी दिशा में गांव होने से इसी ट्रैक्टर पर सवार मारोती सवार हुआ था। ट्रैक्टर पर से नियंत्रण छूट जाने से रोटावेटर समेत ट्रैक्टर बाजू के कैनल में जा गिरा। यह कैनल 15 फीट गहरा होने से मृतक को वहां से निकलने का मौका भी नहीं मिला। इस ट्रैक्टर का एक हिस्सा मारोती के शरीर पर होने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना का पता चलतेही वहां से गुजरनेवाले लोगों ने जैसे तैसे घायल को निकालकर अस्पताल में दाखिल किया। उसकी भी हालत चिंताजनक होने से उसे जिला अस्पताल में भेजा गया है। इस घटना के बाद वेगांव में शोक छा गया है।  

Created On :   25 Nov 2021 1:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story