चंद्रपुर में दर्दनाक सड़क हादसा : दो की मौत, एक ही हालत गंभीर 

Tragic road accident in Chandrapur: two dead, one injured in serious condition
चंद्रपुर में दर्दनाक सड़क हादसा : दो की मौत, एक ही हालत गंभीर 
चंद्रपुर में दर्दनाक सड़क हादसा : दो की मौत, एक ही हालत गंभीर 

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। ग्राम माढेली (बाजार) के समीप नागपुर महामार्ग पर बुधवार रात ऑटो और दोपहिया में हुई टक्कर में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतकों में ग्राम माढेली निवासी संदीप गणपत विरुटकर(24) और अक्षय हनुमान ढाले(24) का समावेश है। इनके अलावा अविनाश पांडुरंग ढाले (40) नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का शिकार हुए दोनों युवक दोपहिया से वरोरा कुछ काम के लिए गए थे। लौटते समय अविनाश ढाले ने उनसे लिफ्ट मांगी। तीनों दोपहिया पर सवार होकर आगे बढ़े तभी विपरित दिशा से आ रहे ऑटों ने उनकी दोपहिया को टक्कर मार दी। 

अमरावती में 12 टन गौमांस के साथ 4 गिरफ्त में

अमरावती में पुलिस ने हैदराबाद ले जाया जा रहा 12 टन गौमांस जब्त कर 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शहर के अपराध शाखा के दल ने गुरुवार को इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गौमांस की कीमत करीब 18 लाख रुपए बतायी जा रही है। 

 

Created On :   5 Nov 2020 4:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story