एक्वा लाइन पर हर घंटे मिलेगी ट्रेन , कल प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन

Trains will be available every hour on the Aqua line, pm modi will inaugurate
एक्वा लाइन पर हर घंटे मिलेगी ट्रेन , कल प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन
एक्वा लाइन पर हर घंटे मिलेगी ट्रेन , कल प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन

डिजिटल डेस्क,नागपुर। महा मेट्रो की रीच-3 एक्वा लाइन पर जल्द ही यात्री सेवा प्रारंभ की जा रही है। महामेट्रो की ओर से यात्रियों के सुविधा के लिए समय सारणी घोषित की गई है। एक्वा लाइन के सीताबर्डी इंटरचेंज व लोकमान्य नगर स्टेशन से प्रत्येक घंटे में मेट्रो सेवा प्रदान की जानेवाली है। 

परिचालन इस प्रकार

सीताबर्डी इंटरचेंज से मेट्रो ट्रेन सेवा सुबह 8 बजे से तथा लोकमान्य नगर से सीताबर्डी के लिए सुबह 8.10 बजे पहली ट्रेन रवाना होगी। अंतिम ट्रेन लोकमान्य नगर से रात 8.10 बजे तथा सीताबर्डी इंटरचेंज से रात 9 बजे रवाना होगी। सीताबर्डी इंटरचेंज से सुबह 8 बजे रवाना हुई ट्रेन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग कॉलेज मेट्रो स्टेशन से सुबह 8.10 बजे तथा सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन से सुबह 8.24 बजे लोकमान्य नगर के लिए रवाना होगी।  इसी तरह लोकमान्य नगर से सुबह 8.10 बजे सीताबर्डी इंटरचेंज के लिए रवाना हुई ट्रेन सुभाष नगर पहुंचने के बाद सुबह 8.25 बजे इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग कॉलेज मेट्रो स्टेशन के लिए रवाना होगी। वहां से यह सुबह 8.42 बजे सीताबर्डी इंटरचेंज के लिए रवाना होगी। दोनों ओर से प्रत्येक घंटे में मेट्रो ट्रेन यात्री सेवा के लिए उपलब्ध रहेगी। 

किराया घोषित

इस मार्ग पर यात्री सेवा संबंधी किराया महामेट्रो की ओर से घोषित किया गया है। सीताबर्डी इंटरचेंज से लोकमान्य नगर तक 11 किमी की दूरी तय करने के लिए 20 रुपए का भुगतान प्रत्येक यात्री को करना होगा। इसी तरह एक्वा लाइन के सीताबर्डी इंटरचेंज से सुभाष नगर तक की यात्रा के लिए 10 रुपए तथा वहां से लोकमान्य नगर तक की यात्रा के लिए 10 रुपए किराया निर्धारित किया गया है। 

होगा 20 रुपए किराया 

राज्य सरकार की ओर से निर्धारित किराए के अनुसार रीच-3 अंतर्गत शुरू होनेवाले सेक्शन का किराया 34 रुपए बनता है। रियायत देने से इस बीच का किराया काफी मामूली रहेगा। 11 किमी के इस सफर के लिए यात्रियों को मात्र 20 रुपए देने होंगे। वहीं, लोकमान्य नगर से सुभाषनगर व सुभाषनगर से बर्डी के लिए 10 रुपए लगेंगे। छात्रों से लेकर नौकरीपेशा लोगों को इसका विशेष फायदा मिल सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Created On :   6 Sep 2019 7:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story