सड़क हादसों में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत

Traumatic death of two including woman in road accidents
सड़क हादसों में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत
सड़क हादसों में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत


डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। जिले के दमुआ और मोहगांव थाना क्षेत्र में बीते दिन हुए सड़क दुर्घटनाओं में घायल एक युवक व महिला की जान चली गई। वहीं दो लोगों को मामूली चोटें आई है। दमुआ में ट्रैक्टर पलटने से घायल चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना मोहगांव के मर्राम की है। यहां बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढ़े में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार महिला को गंभीर चोटें आई थी। जिसे इलाज के लिए सौंसर सिविल अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
चिकटबर्री में पलटा ट्रैक्टर, चालक मृत-
दमुआ के चिकटबर्री के समीप रविवार रात एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि चिकटबर्री निवासी 32 वर्षीय अमर पिता मकरू धुर्वे साप्ताहिक बाजार के लिए साथियोंं के साथ दमुआ आया था। यहां से लौटते वक्त चिकटबर्री के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक अमर ङ्क्षसह की मौत हो गई। वहीं दो लोगों को मामूली चोटें आई है।
गड्ढ़े में गिरी बाइक, महिला की मौत-
मोहगांव के ग्राम मर्राम के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढ़े में जा गिरी। हादसे में घायल महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मर्राम निवासी 50 वर्षीय सुमित्राबाई पति कैलाश इवनाती सोमवार को बेटे राजकुमार के साथ मोहगांव साप्ताहिक बाजार आई थी। यहां से लौटते वक्त मर्राम के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढ़े में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार सुमित्राबाई, राजकुमार और एक अन्य युवक सुभाष को चोटें आई थी। घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने सुमित्राबाई को मृत घोषित कर दिया।

Created On :   10 Nov 2020 10:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story