100 फीट ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, गडकरी ने कहा- अजनी रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड का बेस्ट व हिन्दुस्थान का नंबर 1 स्टेशन

Tri Color flagged at 100 feet height at Nagpur railway station
100 फीट ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, गडकरी ने कहा- अजनी रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड का बेस्ट व हिन्दुस्थान का नंबर 1 स्टेशन
100 फीट ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, गडकरी ने कहा- अजनी रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड का बेस्ट व हिन्दुस्थान का नंबर 1 स्टेशन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जल्दी नागपुर के अजनी रेलवे स्टेशन का मल्टीमॉडल पैसेंजर हब की तर्ज पर विकास किया जाएगा। इसके लिए 1200 करोड़ रुपये मंजूर भी हुए हैं। 26 फरवरी तक इसकी टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। आनेवाले कुछ ही समय में यह वर्ल्ड का बेस्ट व देश का नंबर वन स्टेशन बनेगा। यह जानकारी केन्द्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने दी। वे शनिवार को नागपुर रेलवे स्टेशन पर 100 फीट ऊंचाई पर तिरंगा स्थापित करने के समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे थे। इस वक्त उन्होंने ने वीडियो लिंक के माध्यम से इतवारी से केलोद तक शुरू नई पैसेंजर गाड़ी को भी हरी झंडी दिखाई। साथ ही नागपुर स्टेशन व अजनी स्टेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।

अजनी स्टेशन के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अजनी रेलवे स्टेशन का विकास तेजी से किया जाएगा। आने वाले समय में स्टेशन पब्लिक ट्रान्सपोर्ट का संगम होगा। रेलवे के अलावा यहीं से यात्रियों को मेट्रो से लेकर बस सेवा भी मिलने वाली है। वहीं यहीं से ग्रामीण इलाकों में पहुंचने के लिए ब्राडगेज मेट्रो की व्यवस्था भी की जाएगी। ऐसे में यहीं उतरकर यात्री बिना भागदौड़ किए मेट्रो से यात्री वर्धा, पारड़ी, गोंदिया की ओर जा सकेंगे। 

फरहाया नागपुर स्टेशन पर 100 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा  
नागपुर स्टेशन पर 24 घंटे तिरंगा लहराते दिखेगा, जिससे यात्रियों में देशप्रेम का जज्बा बढ़ते रहेगा। 13 लाख के खर्च से स्थापित इस तिरंगे की ऊंचाई 100 फीट की है। वर्तमान स्थिति में यह शहर का सबसे ऊंचे तिरंगे में गिना जाएगा। जिसकी पहल आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने की थी। डीआरएम सोमेश कुमार ने तत्परता से काम करते हुए इसे साकार किया।

अमेरिकन आर्किटेक ने डिजाइन किया अजनी स्टेशन  
स्टेशन का डिजाइन अमेरिकन आर्किटेक ने डिजाइन किया है। जिसमें स्टेशन का विस्तार अजनी कॉलोनी से लेकर मध्यवर्ती कारागृह तक किया जाएगा।स्टेशन पर अंडरग्राउंड पार्किंग की सुविधा से लेकर यात्री के लिए जरूरी हर सुविधा यहां मिलेगी। जिसमें शॉपिंग मॉल्स, सिनेमाघर, गार्डन आदि रहेगा।

अजनी में रूकेगी अब 6 गाड़ियां 
अजनी स्टेशन के विकास की शुरुआत शनिवार से ही हो गई है। श्री गडकरी ने बताया कि, रेलवे बोर्ड को भेजे प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से अब नागपुर-सिकंदराबाद-नागपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, नागपुर-पुणे-नागपुर गरीबरथ एक्सप्रेस व नागपुर-कोल्हापुर-नागपुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस अजनी स्टेशन पर भी रूकेंगे। ऐसे में इन गाड़ियों में सवार होने वाले दक्षिण दिशा के यात्रियों को नागपुर स्टेशन पर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मेट्रो का होगा विस्तार  
पहले चरण में शुरु मेट्रो का काम काफी हद तक पूरा हो गया है। जल्दी इसे नागपुर में शुरू किया जाएगा। इसी के साथ मेट्रो के 11 हजार करोड़ के दूसरे फेस को भी मंजूरी के लिए राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार तक भेजा है। ऐसे में आने वाले समय में नागपुर-वर्धा, नागपुर-रामटेक, गोंदिया-वर्धा, वर्धा-नरखेड आदि की ओर मेट्रो चलाई जाएगी। वर्तमान स्थिति की तुलना अधिक तेजी से मेट्रो दौड़ने से नागपुर-रामटेक 28 मिनट में और नागपुर वर्धा 30 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। नागपुर से कामठी व कामठी से कन्हान को भी मेट्रो से जोड़ा जाएगा।

इतवारी से कैलोद के लिए दिखाई हरी झंडी
नागपुर-छिंदवाड़ा मार्ग पर इतवारी से कैलोज 47 किमी के लिए ट्रेन शुरू की गई है। जिसे वीड़ियों लिंक के माध्यम से हरी झंडी दिखाई गई। इस खंड पर 4 स्टेशन रहेंगे। जिसमें खापरखेड़ा, पाटणसावंगी, सावनेर व कैलोद रहेगा। इसके अलावा नई लाइन व काम शुरू रहनेवाली लाइनों में गोंदियां-जबलपुर, छिंदवाडा-नागपुर, वडसा-गड़चिरोली का काम शुरू है। इसके अलावा नागपुर नागभीड़ ब्राडगेज को भी मंजूरी मिली है। साढ़े चार हजार का यह प्रोजेक्ट जल्दी साकार हो सकेगा। इसके अलावा दपूम रेलवे नागपुर मंडल अंतर्गत 50 नये स्टेशनों का काम किया जा रहा है। नये प्लेटफार्म के साथ दिव्यांग यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाने से लेकर प्लेटफार्म पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाई जा रही है। 

Created On :   23 Feb 2019 10:03 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story