बच्चों की फीस न चुका पाने को लेकर परेशान पिता ने फांसी लगाई

Troubled father hanged himself for not paying childrens fees
बच्चों की फीस न चुका पाने को लेकर परेशान पिता ने फांसी लगाई
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया बच्चों की फीस न चुका पाने को लेकर परेशान पिता ने फांसी लगाई

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। शहर के विवेकानंद कॉलोनी के एक शख्स ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात फांसी लगाकर जान दे दी। आर्थिक तंगी से जूझ रहा शख्स बच्चों के पढ़ाई की फीस को लेकर पिछले कुछ दिनों से तनाव में था। गुरुवार सुबह जब पत्नी की नींद खुली तो पति फंदे पर लटका दिखाई दिखा। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
एएसआई लखनलाल सरेयाम ने बताया कि विवेकानंद कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय अमन पिता मनमोहन सिंह का शव गुरुवार सुबह घर के किचन में फंदे पर लटका मिला। अमन पेशेे से ठेकेदारी करता था। जिसमें उसे लगातार घाटा हो रहा था। मृतक की पत्नी योगिता के मुताबिक अमन पिछले कुछ दिनों से आर्थिक रूप से परेशान था। आर्थिक संकट के चलते वह इंदौर में पढऩे वाले बेटा-बेटी की पढ़ाई का खर्च भी नहीं उठा पा रहा था। इन्हीं समस्याओं के चलते अमन ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
पत्नी से सोने कहा और लगा ली फांसी-
मृतक अमन की पत्नी के बयान में सामने आया है कि बुधवार रात लगभग दो बजे तक वह जाग रही थी। पति अमन ने उसे सो जाने कहा। कुछ देर बाद उसे नींद आ गई। गुरुवार सुबह जब वह उठकर किचन में पहुंची तो पति अमन का शव फंदे पर लटका था।

Created On :   10 March 2022 10:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story