रेड लाइट एरिया से परेशान लोगों ने जनता दरबार में रखी व्यथा, कहा- बंद करवाओ देह व्यवसाय

Troubled people in red light area put grief in Janata Durbar said Stop the body business
रेड लाइट एरिया से परेशान लोगों ने जनता दरबार में रखी व्यथा, कहा- बंद करवाओ देह व्यवसाय
रेड लाइट एरिया से परेशान लोगों ने जनता दरबार में रखी व्यथा, कहा- बंद करवाओ देह व्यवसाय

डिजिटल डेस्क,  नागपुर। शहर में अवैध व्यवसाय पर पुलिस का नियंत्रण कम होने की शिकायत बढ़ रही है। कहा जा रहा है कि कई क्षेत्रों में पुलिस के संरक्षण में ही अवैध व्यवसाय से जुड़े लोग मनमानी कर रहे हैं। इस तरह की शिकायतों का सामना महापौर संदीप जोशी को भी करना पड़ा। नेहरूनगर जोन में जनता दरबार में शिकायतकर्ताओं ने खुलकर कहा कि देह व्यापार से परिसर के लोगों को शर्म आती है, लेकिन व्यवसाय करने वाले बेफिक्र है। असामाजिक तत्वों की मनमानी की शिकायतें भी की गई। करीब 130 शिकायतों की सुनवाई हुई। जनता दरबार मंें नागरिकों की शिकायतों की सुनवाई के लिए सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक का समय निर्धारित था। उपमहापौर मनीषा कोठे सहित अन्य पदाधिकारी व अधिकारी उपस्थित थे। 
मलवाहिनी, अतिक्रमण के संदर्भ में अधिक शिकायतें थी।

अतिरिक्त संपति कर, उद्यान में ग्रीन जिम की व्यवस्था, शौचालय व प्रसाधनगृह निर्माण, बोरवेल दुरुस्ती, दिव्यांगों के लिए लोडर ई-रिक्षा की मांग, लावारिश श्वान के विषय पर शिकायतें थी। दिघोरी परिसर में देह व्यापार की शिकायत नागरिकों ने की। शिकायत पर महापौर जोशी ने संबंधित पुलिस अधिकारी से संपर्क साधा। मनपा के संबंधित अधिकारियों, पुलिस प्रशासन के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करने को कहा। व्यवसाय बंद करने के निर्देश दिए।  एक नागरिक ने यह भी शिकायत की कि पेड़ की टहनियां काटने के लिए 15 दिन पहले शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कुछ क्षेत्र में गटरलाइन बार-बार चोक हो रही है। रमना मारोति देवस्थान की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत विजय भोयर ने की। परिसर के निजी अस्पताल के आसपास असामाजिक तत्व सक्रिय रहने की शिकायत भी की गई।  

गंगा- जमुना बस्ती में छापा,31 वारांगनाएं हिरासत में,  7 ग्राहकों को थाने ले गई पुलिस 
गंगा -जमुना बस्ती में पुलिस ने छापा मारकर 31 वारांगनाओं और 7 ग्राहकों को हिरासत में लिया। इन सभी को लकड़गंज थाने ले जाया गया।  पुलिस सूत्रों के अनुसार देह व्यापार अड्डे की वारांगनाएं  सड़क पर आकर ग्राहकों के लिए आने-जाने वालों को अश्लील इशारेबाजी करती थी। इस बारे में आस-पास के नागरिकों ने पुलिस के पास शिकायत की, जिसे गंभीरता से लेते हुए लकड़गंज पुलिस ने गंगा-जमुना बस्ती में छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद वहां खलबली मच गई।

कार्रवाई से बचने के लिए कई वारांगनाओं ने बस्ती से बाहर जाने का प्रयास किया। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर कार्रवाई की, जिससे बड़ी संख्या में वारांगनाओं को पकड़ा गया। कार्रवाई के पहले पुलिस ने बस्ती के प्रमुख मार्ग पर घेराबंदी डालकर खड़ी हो गई। पुलिस ने ग्राहकों को सूचना-पत्र देकर छोड़ दिया। वारांगनाओं पर पुलिस ने कार्रवाई की। लकड़गंज के वरिष्ठ थानेदार नरेंद्र हिवरे, राजेंद्र सानप,एपीआई राखी गेडाम, विलास पाटील, सुनील राऊत ने कार्रवाई की। 

Created On :   13 Feb 2020 7:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story