- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- दुल्हादेव घाटी पर पलटा ट्रक, हेल्पर...
दुल्हादेव घाटी पर पलटा ट्रक, हेल्पर की मौत
डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। हर्रई के दुल्हादेव घाटी पर बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में हेल्पर की मौत हो गई। वहीं चालक घायल है। ट्रक के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मर्ग कायम कर पुलिस ने लापरवाह वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
टीआई विष्णु मिश्रा ने बताया कि अमरवाड़ा से मक्का लेकर ट्रक लखनऊ के लिए निकला था। गुरुवार रात लगभग 12.30 बजे दुल्हादेव घाट पर ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। ट्रक के केबिन में फंसने से हेल्पर कानपुर निवासी 50 वर्षीय राजकुमार पिता रामेश्वर शंखवार की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं चालक सलीम खान को चोटें आई है। जिसे अमरवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसआई संदीप सिंह राजपूत ने बताया कि चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
केबिन और बोरियों के नीचे दबा था शव-
पुलिस ने बताया कि खाई में गिरा ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। ट्रक के केबिन और मक्के की बोरियों के नीचे हेल्पर राजकुमार दब गया था। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस टीम ने बोरियों को हटाकर शव बाहर निकाला। इस हादसे में घायल ट्रक चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Created On :   17 Feb 2022 10:41 PM IST