ट्रक हड़ताल 8 विभिन्न माँगों को लेकर ट्रक ऑपरेटर्स की सांकेतिक हड़ताल

Truck strike: Indicative strike of truck operators on 8 different demands
ट्रक हड़ताल 8 विभिन्न माँगों को लेकर ट्रक ऑपरेटर्स की सांकेतिक हड़ताल
ट्रक हड़ताल 8 विभिन्न माँगों को लेकर ट्रक ऑपरेटर्स की सांकेतिक हड़ताल

फल, सब्जी, किराना कुछ नहीं आया ट्रकों के पहिए थमे, मंडियाँ रहीं सूनी 
डिजिटल डेस्क जबलपुर ।
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) नई दिल्ली के आह्वान पर रविवार को मध्यरात्रि से मध्य प्रदेश के ट्रांसपोर्टरों की रोड व गुड्स टैक्स माफी, डीजल पर वैट की कमी, ड्राइवरों को सुरक्षा कवच आदि की माँगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल शुरू हो गई। इससे प्रदेश में 4.5 लाख माल वाहनों के पहिए और जबलपुर जिले में 8 हजार ट्रकों के पहिए थम गए। ट्रकों से आने वाला फल, सब्जी, किराना कुछ भी न आ सका।  कृषि उपज मंडी में फल, सब्जियों की आवक न होने से मंडी सूनी नजर आई, वहीं मुख्य बाजार में किराना सामान भी उपलब्ध न हो सका। ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन, जबलपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट टेक्निकल एसोसिएशन तथा जबलपुर परचून ट्रांसपोर्ट संघ, ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी संघ ने हड़ताल का समर्थन करते हुए बल्देवबाग में एकत्र होकर नारेबाजी की और सभी संघों के पदाधिकारियों ने बैठक का आयोजन किया। एसोसिएशन के परमवीर सिंह, राजेश अग्रवाल बबलू ने बताया कि उनकी यह हड़ताल 12 अगस्त तक चलेगी। इस सांकेतिक हड़ताल के दौरान प्रदेश में ट्रक, बड़े, मझौले, छोटे व्यावसायिक वाहन नहीं चलेंगे। 
दूसरे राज्यों के वाहन सीमा पर खड़े
हड़ताल के चलते शहर के सभी बायपास मार्गों पर ट्रकों की लंबी कतारें नजर आईं। हड़ताल में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान से आने वाले ट्रक व बाकी व्यावसायिक गाडिय़ाँ भी प्रदेश की सीमा पर खड़ी करा दी गईं। ट्रकों की हड़ताल से एक-दो दिन में सब्जी, फल समेत अन्य सामग्री आसपास के राज्यों से नहीं आने पर महँगी हो सकती हैं। सभी पदाध?िकारियों व सदस्यों का कहना है कि फिलहाल राज्यव्यापी हड़ताल की जा रही है। यदि प्रदेश व केंद्र सरकार ने उनकी माँगें नहीं मानीं तो जल्द ही नई रणनीति बनाकर पूरे देश के ट्रांसपोर्टर अनिश्चितकालीन समय के लिए हड़ताल पर बैठेंगे।
ट्रांसपोर्टर्स के साथ कांग्रेस
शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने ट्रक हड़ताल को समर्थन देते हुए पीएम मोदी और प्रदेश की िशवराज सरकार से माँग की है कि पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि से हर नागरिक पर महँगाई का बोझ बढ़ता है, शीघ्र पेट्रोलियम पदार्थों के दाम कम कर आम जनता को राहत दी जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवहन विभाग की चौकियों में हो रहे भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगाया जाए।
 

Created On :   11 Aug 2020 8:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story