3 साल में हरित महाराष्ट्र बनाने का संकल्प, रोपे जाएंगे 16 लाख पौधे

Try to make green Maharashtra in 3 years
3 साल में हरित महाराष्ट्र बनाने का संकल्प, रोपे जाएंगे 16 लाख पौधे
3 साल में हरित महाराष्ट्र बनाने का संकल्प, रोपे जाएंगे 16 लाख पौधे

डिजिटल डेस्क, नागपुर. पौधा रोपण का अभियान चला कर आनेवाले तीन सालों में महाराष्ट्र को हरा भरा बनाएंगे। नागपुर जिले को मिले 16 लाख पौधारोपण के लक्ष्य को पाने के लिए स्कूली विद्यार्थियों से लेकर युवाओं को भी इसमें सहभागिता बड़े पैमाने पर लेनी चाहिए। यह मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को हिंगणा स्थित सीआरपीएफ समूह क्रमांक 4 परिसर में वन महोत्सव अभियान के शुभारंभ पर राज्य की जनता से किया। साल भर से चल रहे 4 करोड़ पौधारोपण अभियान को 7 जुलाई तक मनाया जाएगा। नागपुर में 16 लाख वृक्ष लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में हिंगणा स्थित राज्य आरक्षित पुलिस बल और वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि वन महोत्सव के प्रचार के लिए विधायक प्रा. अनिल सोले द्वारा चंद्रपुर से ‘वृक्षदिंडी’ निकाली गई। वहीं पौधारोपण के लिए गिरीश महाजन ने बीते 25 सालों से अभियान छेड़ रखा है। इसी तर्ज पर पौधों को बड़ा करने के लिए नवजात बालक की देखरेख जैसा ख्याल रखने की बात कही। पौधे को बड़ा करने के िलए इस तरह का भावुक आधार रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बीते साल 2 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन इस साल 4 करोड़ व अगले साल 23 करोड़ और उसके बाद के साल में 33 करोड़ पौधारोपण अभियान का लक्ष्य है। इस तरह राज्य में ग्रीन कवर 33 प्रतिशत तक लाने पर उन्होंने बल दिया। कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रधान मुख्य वनसंरक्षक श्री भगवान ने रखी व आभार प्रदर्शन उमेश धोटकर ने माना।

इस अवसर पर विधायक प्रा. अनिल सोले, समीर मेघे, विभागीय आयुक्त अनूप कुमार, जिलाधिकारी सचिन कुर्वे, राज्य आरक्षित पुलिस बल समूह क्रमांक 4 नागपुर परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक प्रकाश मुत्याल, विशेष पुलिस महानिरीक्षक प्रतापसिंह पाटणकर, प्रधान मुख्यवनसंरक्षक श्री भगवान, मुख्य वनसंरक्षक संजीव गौर व गिरीश गांधी प्रमुखता से उपस्थित थे।

Created On :   2 July 2017 3:28 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story