बेनाम गुटखा फैक्टरी पर पौने दो करोड़ रुपए जुर्माना -एक्साइज टीम ने तीन दिन तक खंगाले कागजात

Twenty-five million rupees fine on unnamed gutkha factory - Excise team examines documents
 बेनाम गुटखा फैक्टरी पर पौने दो करोड़ रुपए जुर्माना -एक्साइज टीम ने तीन दिन तक खंगाले कागजात
 बेनाम गुटखा फैक्टरी पर पौने दो करोड़ रुपए जुर्माना -एक्साइज टीम ने तीन दिन तक खंगाले कागजात

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा/ पांढुर्ना ।  शहर की एक बेनाम गुटखा फैक्टरी में जांच करने आई जबलपुर की एक्साइज टीम तीन दिन बाद लौटी। मिली खबर के अनुसार तीन दिन तक चली सघन जांच के बाद अधिकारियों ने 1.64 करोड़ रुपए जुर्माना जमा करवाया है। इसके अलावा फैक्टरी के पांच अलग-अलग ठिकानों में जब्ती की पंचनामा कार्रवाई की गई, जिसमें खराब होने वाले रॉ-मटेरियल को छोड़कर पैकेट बंद माल को सील भी किया गया। इस मामले में मंगलवार को जबलपुर में वास्तविक जुर्माने की राशि तय होगी।
हालांकि एक्साइज टीम के किसी भी अधिकारी ने स्थानीय स्तर पर कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी। परंतु बीते तीन दिनों के अंतराल में इन अधिकारियों ने इस गुटखा फैक्टरी के अलावा मोरडोंगरी और आदिवासी छात्रावास के बाजू में स्थित फैक्टरी में बगैर अनुमति के उत्पादन शुरू रहने का पंचनामा बनाया। अधिकारियों ने डीएमओ गोदाम के पीछे बड़ी गोदाम, चिचखेड़ा के पास दूसरी बड़ी गोदाम, भुली रोड पर स्थित मोरडोंगरी की तीसरी गोदाम के अलावा शकुन तौलकांटे के पास स्थित चौथी गोदाम में तंबाकू गुटखे के स्टॉक का पंचनामा बनाया। बताया जा रहा है कि पांढुर्ना के एक नामी ट्रांसपोर्टर ने मध्यस्तता कराते हुए जबलपुर के सीए के माध्यम से जुर्माना जमा करवाया है। पांढुर्ना में इतने वृहद स्तर पर गुटखा उत्पादन को लेकर स्थानीय प्रशासन सकते में है। फैक्टरी मालिक अमरावती का बताया जा रहा है जो पूरी कार्रवाई के दौरान पांढुर्ना नहीं आया। गुटखा फैक्टरी में लगभग दो सौ बाहरी मजदूर काम कर रहे हैं। इस बात को लेकर भी स्थानीय प्रशासन चुप्पी साधे हुए है।
जबलपुर में क्वारेंटाइन हुए अधिकारी
मिली जानकारी के अनुसार गुटखा फैक्टरी में जांच करने आए एक्साइज टीम के चार सदस्यों ने बायपास पर स्थित होटल बालाजी में चाय पी थी। चूंकि इस होटल में कोरोना पॉजिटिव की हिस्ट्री सार्वजनिक होने के बाद जबलपुर लौटे चारों अधिकारियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देते हुए अपने आप को होम क्वारेंटाइन कर लिया है। बीएमओ डॉ. अशोक भगत ने बताया कि इन अधिकारियों ने हमें इस आशय की कोई जानकारी नहीं दी। परंतु होटल से लिए गए चार सेंपल निगेटिव आए हैं। इसके बाद पांच और सेंपल लिए गए।
 

Created On :   28 July 2020 6:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story