सिगरेट फैक्ट्री में डकैती के दो आरोपी देवास से गिरफ्तार

Two accused of robbery in cigarette factory arrested from Dewas
 सिगरेट फैक्ट्री में डकैती के दो आरोपी देवास से गिरफ्तार
सात बदमाशों ने की थी डकैती, 18 लाख कीमत की सिगरेट जब्त  सिगरेट फैक्ट्री में डकैती के दो आरोपी देवास से गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क पांढुर्ना। पांढुर्ना के ग्राम सिवनी के समीप स्थित ऐरोमा टोबेको फैक्ट्री में 25 अगस्त की रात सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर 350 से अधिक सिगरेट बॉक्स डकैती की वारदात सामने आई थी। इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों तक पुलिस पहुंच गई है। डकैती की वारदात में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने देवास से सिगरेट के 14 कार्टून के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने इनोवा कार भी जब्त की।
टीआई राकेश भारती ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर टीम ने देवास के धनीघाटी से दुर्गेश उर्फ मेजर पिता हिंदू सिंह हाडा और देवास के अरलाबदा निवासी इरफान पिता सलीम शाह को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि इन्होंने अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से सिगरेट के 14 कार्टून और एक कार जब्त की है। पुलिस डकैती की वारदात में शामिल पांच आरोपियों की तलाश में जुटी है। आरोपियों के खिलाफ डकैती समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज है। आरोपियों की धरपकड़ करने वाली टीम में बड़चिचोली चौकी प्रभारी जितेन्द्र यादव और सिंगोड़ी चौकी प्रभारी अभिषेक प्यासी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल है।
सिगरेट के 350 कार्टून उड़ा ले गए थे आरोपी
लुटेरों ने ऐरोमा टोबेको फैक्ट्री में डकैती की वारदात को अंजाम देते हुए करीब 350 बॉक्स उड़ा ले गए थे। जिनकी अनुमानित कीमत 3.50 करोड़ बताई जा रही है। ऐरोमा टोबेको फैक्ट्री के प्रबंधन का कहना था कि अधिकांश सिगरेट एक्सपायरी डेट की थी। घटना के वक्त फैक्ट्री में लगभग तीन हजार सिगरेट बॉक्स रखे थे, जबकि फैक्ट्री लगभग छह महीने से बंद है। यहां वन एंड ओनली नाम की सिगरेट बनती थी।
 

Created On :   25 Sept 2021 3:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story