दो भाईयों ने पिया जहर, छोटे की मौत, घर में हुआ था विवाद

Two brothers drunk poison after dispute, one died, one critical
दो भाईयों ने पिया जहर, छोटे की मौत, घर में हुआ था विवाद
दो भाईयों ने पिया जहर, छोटे की मौत, घर में हुआ था विवाद

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। चौरई के ग्राम लोनियामाल के दो भाईयों का आपस में विवाद हुआ, विवाद के बाद गुस्से में दोनों ने जहर पी लिया। दोनों भाईयों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान छोटे भाई की मौत हो गई। वहीं बड़े भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। दोनों भाईयों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

पड़ोसियों की मदद से अस्पताल में कराया भर्ती
अस्पताल चौकी पुलिस को लोनियामाल निवासी प्रमोदबाई पति बिस्सू काकोड़िया ने बताया कि सोमवार की शाम वह गांव में सामान खरीदी करने गई थी। इस दौरान घर पर पति बिस्सू काकोड़िया और देवर बिसन पिता कलीराम काकोड़िया (26) थे। कुछ देर बाद जब वह लौटी तो घर के गलियारे में पति बिस्सू बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था और अंदर के कमरे में देवर बिसन उल्टियां कर रहा था। उसे देवर ने बताया कि भाई से उसका विवाद हो गया था। विवाद के बाद गुस्से में दोनों ने जहर पी लिया। तब उसने पड़ोसियों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। इलाज के दौरान सोमवार देर रात देवर बिसन की मौत हो गई। विवाद की वजह प्रमोदबाई को भी नहीं पता है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

बड़े भाई की हालत नाजुक
पुलिस ने बताया कि जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती बिस्सू काकोड़िया की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका इलाज जारी है। हालत गंभीर होने की वजह से बिस्सू के बयान भी नहीं हो पाए हैं।

नाबालिग की मौत के बाद प्रेमी ने पिया जहर, मौत
उमेरठ की एक नाबालिग की मौत के बाद प्रेमी ने भी जहर पीकर जान दे दी। नाबालिग की अंत्येष्टि से घर लौटे युवक ने जहर पी लिया। पुलिस ने बताया कि लावाघोघरी के हथलेवा निवासी 26 वर्षीय राहुल पिता नरेश प्रजापति को सोमवार जहर खाने की वजह से बेहोशी की हालत में गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान रात लगभग दो बजे उसकी मौत हो गई। मृतक की मां लताबाई प्रजापति ने पुलिस को बताया कि वह ईंट बनाने का कार्य करते हैं। उसका बेटा राहुल खेत मालिक की बेटी से प्रेम करता था। नाबालिग ने अज्ञात कारणों के चलते शनिवार रात जहर पी लिया था। जिसकी इलाज के दौरान रविवार शाम मौत हो गई। सोमवार को उसकी अंत्येष्टि में वह बेटे राहुल के साथ गई थी। राहुल वहां से अचानक घर लौट आया। जब वह वापस घर लौटी तो राहुल उल्टियां कर रहा था। उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Created On :   26 March 2019 9:38 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story