कुएं में डूबने से दो बच्चों की मौत 

Two children die by drowning in a well
 कुएं में डूबने से दो बच्चों की मौत 
वर्धा  कुएं में डूबने से दो बच्चों की मौत 

डिजिटल डेस्क, वर्धा. जिले की आर्वी तहसील के आसोले नगर के खेत परिसर में स्थित कुएं में तैरने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना रविवार 5 जून की सुबह उजागर हुई। मृत बच्चों में देवांश नीलेश घेडमारे (14) व युगंधर धर्मपाल मानकर (14) है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवांश और युगंधर 4 जून की शाम को खेलने के लिए निकलेे लेकिन बहुत देर होने के बावजूद घर नहीं लौटे तो दोनों की काफी खोज की गई। लेकिन कहीं पता नहीं चला।  5 जून की सुबह  माटोड़ा-बेनोडा रोड से कुछ दूरी पर  एक खेत के कुंए में दोनों के शव नजर आए। पुलिस ने दोनों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल भेज दिया।

Created On :   5 Jun 2022 8:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story