रोड ठेकेदार के साथ दो करोड़ की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

Two crore fraud with road contractor, accused arrested
रोड ठेकेदार के साथ दो करोड़ की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार
रोड ठेकेदार के साथ दो करोड़ की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

 


-पत्नी और बेटा फरार, पुलिस ने दो दिनों की रिमांड पर लिया
डिजिटल डेस्क सिवनी। सड़क ठेकेदार के साथ दो करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी को कोतवाली पुलिस ने शनिवार को बारापत्थर से गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपी की पत्नी और बेटा फरार है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।  ज्ञात हो कि 25  मार्च को कोतवाली पुलिस ने  बारापत्थर निवासी दिलीप पिता लाजपत राय मोदी उसकी पत्नी किरण और बेटा प्रकाश के खिलाफ धारा 409,420, 120 बी के तहत मामला दर्ज किया है।
ये है मामला-
जबलपुर  के नेपियर टॉउन निवासी सुरेश अग्रवाल ने पांच दिसंबर 1992 को सिवनी के बारापत्थर निवासी दिलीप मोदी को अपने कामों के लिए मुख्तयार बनाया था। दिलीप ने चैकों के माध्यम से बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा से सुरेश के खाते से 1.46 करोड़ रुपए अपनी पत्नी  किरण मोदी के खाते में जमा कर लिए।अपने बेटे प्रकाश मोदी के खाते में 94 लाख रुपए जमा कर लिए। सुरेश ने इस मामले की शिकायत जबलपुर की ओमती पुलिस से की। शिकायत सिवनी पहुंची और जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने दिलीप और उसकी पत्नी किरण व बेटा प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
प्रॉपर्टी खरीदते चले गए आरोपी
फर्जीवाड़े में आरोपी दिलीप ने सुरेश के खातों से 1.89 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीद  ली। दिलीप ने सुरेश को उसके नाम से प्रॉपर्टी रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया था। सुरेश का कहना था कि दिलीप की काफी  स्थिति कमजोर थी इसीलिए मैंने उसे मुख्तयार बनाया था। उसने सभी कोरे चैक दिलीप को दे दिए थे। ठेकेदारी में जो पैसा खाते में आता गया वह दिलीप निकालता गया। दिलीप ने अपनी बेटी के एडमिशन के लिए भी 25 लाख खाते से निकाले थे।
इनका कहना है
धोखाधड़ी केे मामले में मुख्य आरोपी दिलीप मोदी की गिरफ्तारी की गई है। अभी दो दिनों की पुलिस रिमांड ली गई है। दो आरोपी फरार हैं।
एमडी  नागोतिया, कोतवाली थाना प्रभारी,सिवनी

Created On :   20 Jun 2021 12:23 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story