Mumbai News: जनवरी - फरवरी 2026 में आयोजित होगा मुंबई कार्निवल, वार्षिक कैलेंडर किया तैयार

जनवरी - फरवरी 2026 में आयोजित होगा मुंबई कार्निवल, वार्षिक कैलेंडर किया तैयार
  • पालघर में घोलवड महोत्सव
  • नागपुर में रामटेक पर्यटन महोत्सव

Mumbai News. नए साल जनवरी-फरवरी 2026 में मुंबई महानगर प्रदेश (एमएमआर क्षेत्र) में मुंबई कार्निवल आयोजित होगा। यह महोत्सव 21 दिनों तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, भारतीय नाट्य महोत्सव, फिल्म महोत्सव, शॉट फिल्म प्रतियोगिता, लेजर शो, नाईट बाजार, बॉलीवुड टूरिज्म, हेरिटेज वॉक, नाईट बाजार, हेलिकॉप्टर राईड, मुंबई कार्निवल परेड, म्यूजियम टूर्स, मल्टीप्लेक्स थिएटर में फिल्म शो पर आकर्षिक छूट, बीच क्लीनिंग, विंटेज कार प्रदर्शनी समेत अन्य आयोजन होंगे। प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग ने देशी और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए साल 2025-26 पर्यटन महोत्सव का वार्षिक कैलेंडर को मंजूर दी है। राज्य के पर्यटन विभाग के परिपत्र में मुंबई कार्निवल समेत राज्य के अलग-अलग जिलों में आयोजित किए जाने वाले पर्यटन महोत्सवों को शामिल किया गया है। इसके अनुसार अगस्त-सितंबर 2025 के बीच मुंबई, पुणे, कोंकण और नागपुर में गणेशोत्सव आयोजित होगा। मुंबई के गिरगांव चौपाटी पर दर्शक गैलरी बनाई जाएगी। यहां पर विसर्जन समारोह के दौरान विदेशी पर्यटकों को आमंत्रित किया जाएगा। वहीं दूसरे जिलों में गणेश उत्सव स्पर्धा आयोजित की जाएगी। मुंबई शहर में फरवरी 2026 के दौरान गेटवे ऑफ इंडिया और एलिफंटा पर महोत्सव आयोजित होगा। जिसमें बोट टूर, लेजर शो, संगीत व सांस्कृतिक कारय्क्रम आयोजित किया जाएगा।

पालघर में घोलवड महोत्सव

पालघर में जनवरी 2026 के दौरान घोलवड महोत्सव आयोजित किया जाएगा। जिसमें चिकू आधारित एग्रो पर्यटन, लोककला व सांस्कृतिक कार्यक्रम, चिकू और शहद पर संवाद कार्यक्रम होगा।

नागपुर में रामटेक पर्यटन महोत्सव

नागपुर में 18 से 20 जनवरी के बीच रामटेक पर्यटन महोत्सव का आयोजन होगा। स्थानीय लोककला व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, स्थानीय हस्तकला और खाद्यपदार्थ की गैलरी तैयार की जाएगी। महाराष्ट्र पर्यटन पर आधारित परिसंवाद आयोजित होगा। नागपुर और चंद्रपुर में नवंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच ऑरेंज पर्यटन महोत्सव आयोजित होगा। जिसमें ऑरेंज फार्म का सफर, कार्निवल, गोसीखुर्द जलपर्यटन सफारी, वन्यजीव सफारी, वर्धा, पवनार, सेवाग्राम में महोत्सव आयोजित होगा।


Created On :   21 Aug 2025 9:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story