मुंबई नेशनल पार्क पहुंचे अहमदनगर के खेत में मिले तेंदुए के शावक 

Two cubs of the Leopard reaching at Gandhi Mumbai National Park
मुंबई नेशनल पार्क पहुंचे अहमदनगर के खेत में मिले तेंदुए के शावक 
मुंबई नेशनल पार्क पहुंचे अहमदनगर के खेत में मिले तेंदुए के शावक 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अहमदनगर से लाए गए तेदुए के दो शावकों का मुंबई के संजय गांधी नेशनल पार्क में वहां के अधिकारी पालन पोषण कर रहे है। अहमदनगर के एक किसान ने अपने गन्ने के खेत में मिले शावकों को वन अधिकारियों को सौपा था। पहले इन्हें महाराष्ट्र के जुन्नर इलाके में स्थिति एक बचाव केंद्र में भेजा गया। कुछ दिनों बाद यह महसूस किया गया कि केंद्र में शावकों को रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। साथ ही शावक वहां सहज महसूस नहीं कर रहे थे। इसके बाद इन्हें बोरिवली के संजय गांधी नेशनल पार्क में भेजने का निर्णय लिया गया।  

 वन अधिकारियों को किसान ने सौपे थे दोनों शावक

पार्क में बतौर पशुचिकित्सक अधिकारी के रुप में कार्यरत डॉ.शैलेश पेठे ने कहा कि दो में से एक शावक नर है, जबकि दूसरी मादा है। दोनों शवकों को काफी गंभीर हालत में यहां लाया गया था। मां से अलग होने के चलते दोनों शावक काफी कमजोर हालत में थे। इसलिए इनका पालन पोषण आसान नहीं है। फिलहाल वे नए परिवेश में खुद को ढाल रहे हैं और उनकी हालत में सुधार भी हो रहा है। लेकिन पूरी तरह ठीक होने में अभी कई हफ्तों का समय लगेगा।

शावकों को स्वास्थ्य करने की जुगत

डॉ.शैलेश पेठे के मुताबिक फिलहाल शावकों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि शावकों के स्वास्थ्य के लिए सभी जरुरी सावधानियां बरती जा रही है। उन्हें बिल्कुल अलग इलाके में रखा गया है। जहां किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं है। प्रबंधन इस बात पर ध्यान दे रहा है कि शावक जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ्य हो जाएं।  

Created On :   29 Dec 2017 2:32 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story