दीवार ढहने से बालक सहित दो मृत, बाढ़ में तीन बहे 

Two dead including child due to wall collapse
दीवार ढहने से बालक सहित दो मृत, बाढ़ में तीन बहे 
भंडारा दीवार ढहने से बालक सहित दो मृत, बाढ़ में तीन बहे 

डिजिटल डेस्क, भंडारा। जिले के  लाखनी  शहर के केसलवाड़ा फाटा परिसर के पुराने बंद हॉटेल में वेल्डिंग की सहायता से पुराना लगाया सामान निकालते समय दीवार ढह गई। हादसे में मजदूर की मृत्यु हो गई। मृतक का नाम  धर्मराज हरिश्चंद्र सीडाम (30) है।  वहीं  चंद्रपुर शहर के पठानपुरा मार्ग के जोड़देऊल परिसर दीवार ढहने से एक बालक की मौत हो गई। मृतक का नाम अधिराज ज्ञानेश्वर बावने है।  गोंदिया जिले के आमगांव तहसील अंतर्गत आनेवाले किडंगीपार-शिवनी के बीच स्थित शिवनी नाले के उपर से बह रहे बाढ़ के पानी में टाटा सूमो बह गई। वाहन में सवार 3 युवकों में से  दो बाहर निकल आए। लेकिन एक युवक बह गया।  

Created On :   11 Aug 2022 4:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story