गाज गिरने से दो की मौत, एक गंभीर

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
गाज गिरने से दो की मौत, एक गंभीर

डिजिटल डेस्क, देवली (वर्धा), चंद्रपुर। बारिश के लिए इंतजार कर रहे लोगों के लिए इस बार बारिश कहर बनकर आई। तेज-आंधी तूफान के बीच गाज करने से दो जगहों पर दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह गाज की चपेट में आने से दो मवेशियों की भी मौत होने की जानकारी है।  

जानकारी के अनुसार तहसील के वाटखेडा गांव के चौराहे स्थित किसान सुभाषराव कारोटकर के खेत में गाज गिरने से सुमति सुभाष कारोटकर (60 ) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी तथा निलेश सुभाष कारोटकर (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। खेत में कपास की बुआई का काम शुरू रहते समय शनिवार को डेढ़ से दो बजे के समय शुरू हुए बारिश के दौरान यह घटना घटी। घायल निलेश कारोटकर को सावंगी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया है।

 तहसील के वाटखेडा गांव के चौराहे परिसर में डॉ. चोरे के खेत के पास सुभाष करोटकर का खेत है। इस खेत में शनिवार को कपास की बुआई का काम शुरू था। दौरान दोपहर डेढ से दो बजे के समय में विवाहिता सुमति कारोटकर अपने पुत्र निलेश कारोटकर के साथ खेत में काम कर रहे थे। दौरान दोपहर के भोजन के लिए वे दोनों मजदूरों के साथ खेत के एक पेड़ के नीचे बैठे थे। भोजन के बाद सभी मजदूर अपने- अपने काम पर जाने के लिए उठे तभी अचानक बारिश व आंधी की शुरुआत हुई। इस समय सुमति व निलेश   दोनों मजदूरों को बीज निकालकर देने का काम कर रहे थे। इस कारण वे उस पेड़ के नीचे रूके थे। बारिश शुरू होने पर सभी मजदूर दूसरे पेड़ के नीचे आश्रय लेने के लिए गए थे। दौरान अचानक बिजली की तेज कड़कड़ाहट की आवाज से सुमति व निलेश करोटकर पर गाज गिरी। घटना में सुमति कारोटकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

बारिश खत्म होने के बाद मजदूर पेड़ के पास आए तब उन्हें सुमति कारोटकर मृत अवस्था में तथा निलेश कारोटकर बेहोश अवस्था में दिखाई दिए।  घटना की जानकारी कारोटकर परिवार के सदस्यों को देने पर परिवार के सदस्य घटनास्थल दाखिल हुए। बाद में घायल निलेश को सावंगी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया। इस घटना की जानकारी देवली पुलिस को मिलते ही पुलिस दल घटनास्थल दाखिल होकर पंचनामा किया। व विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के कारण गांव में शोक की लहर फैली है।

गाज गिरने से दो बैल की मौत

वणी तहसील के गोवारी (पार्डी) में एक किसान के खेत में गाज गिरने से दो बैलों की झुलसकर मौत हो गई। यह घटना  शनिवार की दोपहर 3.30 बजे के दौरान घटी।   वणी तहसील के गोवारी पार्डी देहात में आज शनिवार की दोपहर तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश को शुुरूआत हुई। इसके साथ ही बिजली की कड़कडाह़ट के साथ परिसर  गूंज गया। इस बीच गोवारी पार्डी निवासी किसान सूर्यभान बदकल के खेत में बिजली गिर गयी। जिसके चलते उनके खेत में बंधे 2 बैलों की मृत्यु हो गयी।  

Created On :   22 Jun 2019 1:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story