मछली पकड़ने गए दो डूबे, एक युवक की संदिग्ध मौत, दूसरे ने की आत्महत्या

Two died during fishing, In other cases one died and one committed Suicide
मछली पकड़ने गए दो डूबे, एक युवक की संदिग्ध मौत, दूसरे ने की आत्महत्या
मछली पकड़ने गए दो डूबे, एक युवक की संदिग्ध मौत, दूसरे ने की आत्महत्या

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मौदा में सोमवार शाम करीब 7 बजे 7 लोग कन्हान नदी में मछली पकड़ने गए थे। उसमें से 2 लोग मछली पकड़ने के लिए नदी में उतरे थे। दोनों के नदी में डूब गए। जिनमें एक का शव मंगलवार को मिला, तो दूसरे का शव बुधवार को बरामद हुआ। दोनो के नाम संदूराम नेहरूराम पड़वाड (26),  अमरित रामधीम निषाद (21), दोनों कोरबादरी, तहसील काटघोरा, जिला कोरबा छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। संदूराम नेहरूराम पड़वाड का शव आपदा व्यवस्थापन पथक ने तलाश लिया था। घटनास्थल से 500 मीटर दूर उसका शव मिला था। अमरित की तलाश जारी थी। उसका शव भी बरामद हुआ।

युवक की संदिग्ध मौत

वंजारी नगर में पानी की टंकी के पास मंगलवार को एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। उसे मेडिकल अस्पताल ले जाने पर प्राथमिक जांच के दौरान डॉक्टरों ने मृत  घोषित कर दिया। मृतक का नाम अमित नामदेव खंडाइत है। उसकी मौत को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। अमित वर्धा रोड पर किसी होटल मेें कार्यरत था। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्लाट नंबर 397 कुकड़े ले-आउट, पार्वती नगर निवासी अमित खंडाइत मंगलवार शाम करीब 4.10 बजे वंजारी नगर में पानी की टंकी के पास सड़क किनारे बेहोश पड़ा था। किसी ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद अजनी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने उसे मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके पास मिले दस्तावेज के आधार पर उसकी पहचान अमित खंडाइत के रूप में की गई। अमित मूलत:  भंडारा जिले के तुमसर का रहने वाला था। उसने प्रेम विवाह किया था। उसे एक बेटी है। उसकी पत्नी शहर के एक प्रसिद्ध अस्पताल में डॉक्टर है। उसकी पत्नी 7 माह की गर्भवती है।  उसकी मौत की खबर मिलने पर मंगलवार की शाम उसके परिजन मेडिकल अस्पताल के शव विच्छेदन कक्ष परिसर में पहुंचे थे। बुधवार को अमित का पोस्टमार्टम किया जाएगा। उसके बाद ही यह पता चल सकेगा कि उसकी मौत कैसे हुई। अजनी पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। 

फोटोग्राफर ने की खुदकुशी छात्र की संदिग्ध मौत

चौबीस घंटे के भीतर नंदनवन थानांतर्गत दो युवकों की मौत हो गई। एक विद्यार्थी तथा दूसरा फोटोग्राफर है। घटना का कारण अज्ञात है। घटनाओं को लेकर संदेह भी व्यक्त किया जा रहा है। आकस्मिक मृत्यु के तौर पर प्रकरणों को दर्ज किया गया है। जीजानगर निवासी संदेश अमोल बोंदाडे (19) 11वीं कक्षा में अध्ययनरत था। सोमवार की दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब संदेश घर में अपने कमरे में आराम करने गया। इस बीच उसकी मां सुनीता ने संदेश को आवाज दी, लेकिन संदेश ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। कमरे में जाकर देखने पर  वह मृतावस्था में पड़ा हुआ था। मेडिकल अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसकी मृत्यु की पुष्टि की। अमोल के पिता सेना में कार्यरत हैं। राजस्थान के कोटा में उनकी तैनाती है। वर्तमान में गत डेढ़ माह से अस्थाई तौर पर मध्यप्रदेश के जबपुर में तैनात हैं। उन्हें फोन पर सूचना दे दी गई है। संदेश द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। दूसरी घटना भी नंदवन क्षेत्र में ही हुई है। साईंबाबा नगर निवासी निहाल चंद्रकांत कंडारकर (19) फोटोग्राफी करता था। सोमवार की शाम को िकसी कारण के चलते उसने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह अपने पिता से दूर मां के पास रहता था। मां कपड़े प्रेस करने का काम करती है। दोनों घटनाओं में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है। 

Created On :   21 Aug 2019 12:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story