किसानों की मौत : एक पर गिरी कर्ज की गाज तो दूसरा चढ़ा आसमानी बिजली की भेंट

Two farmers dead in Pune, one killed by Sky Power another committed suicide
किसानों की मौत : एक पर गिरी कर्ज की गाज तो दूसरा चढ़ा आसमानी बिजली की भेंट
किसानों की मौत : एक पर गिरी कर्ज की गाज तो दूसरा चढ़ा आसमानी बिजली की भेंट

डिजिटल डेस्क, पुणे। कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला सांगली के वालवा तहसील में सामने आया। जिसे लेकर पुलिस ने ने जांच शुरु कर दी। पुलिस ने बताया कि संपतराव शेलके नामक किसान ने खुदकुशी की है। शेलके सांगली की वालवा तहसील स्थित नागठाणे गांव में रहता था। घर से दो किलोमीटर दूरी ढाई एकड़ खेत है। खेत के लिए उसने सोसायटी और बैंक से साढ़े तीन लाख रूपए का कर्ज लिया था। फसल अच्छी नहीं होने के कारण कर्ज चुकाना मुश्किल हो रहा था। रकम पर ब्याज भी बढ़ता जा रहा था। इससे काफी परेशान था। इसी के चलते उसने खेत के पास फांसी लगा खुदकुशी की। इसके बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।  

Created On :   16 April 2019 3:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story