खेत में करंट फैलाकर काले हिरण का करते थे शिकार, दो शिकारी गिरफ्तार

Two hunters arrested for hunting the black buck through current
खेत में करंट फैलाकर काले हिरण का करते थे शिकार, दो शिकारी गिरफ्तार
खेत में करंट फैलाकर काले हिरण का करते थे शिकार, दो शिकारी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, बिछुआ/छिंदवाड़ा। खेत में करंट फैलाकर दो भाईयों ने काले हिरण का शिकार किया। शिकार के बाद शिकारियों ने खेत में ही हिरण को काटकर मांस 150 रुपए किलो में लोगों को बेच दिया। पेंच पार्क की टीम ने दोनों शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। कुंभपानी वनपरिक्षेत्र के रेंजर मान सिंह परते ने बताया कि शेरपापड़ा और अकलमा मार्ग से 200 मीटर दूर स्थित खेत में करंट फैलाकर अकलमा निवासी योगिया पिता जयराम कोचे और उसके भाई  तिर्जुन पिता जयराम कोचे ने बुधवार को एक काले हिरण का शिकार किया था।

मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर योगिया कोचे को पकड़ा गया था। वहीं तिर्जुन कोचे भागने में कामयाब हो गया था। बाद में कोटवार की मदद से उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के घर से दो सींग और खेत से तार, खूंटे जब्त किए गए। शिकारियों के खिलाफ वनप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे विवेचना जारी है। 

पांच लोगों को बेचा मांस
शिकारियों ने काले हिरण का मांस 150 रुपए किलो में बेच दिया। पूछताछ में आरोपियों ने गांव और आसपास के पांच लोगों का नाम बताया है, जिन्हें उन्होंने मांस बेचा था। विभाग मांस खरीदने वाले लोगों को भी आरोपी बनाएगी। 

गन्ने के खेत में मिली खाल
शिकारियों ने पूछताछ में बताया कि शिकार के बाद उन्होंने हिरण को खेत में ही काट लिया था। काटने के बाद खाल उन्होंने अपने खेत से पांच किलोमीटर दूर एक गन्ने के खेत में फेंक दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर फारेस्ट की टीम ने गुरुवार देर शाम को जब्त की। 

टीम में यह थे शामिल
काले हिरण के शिकारियों की धरपकड़ करने वाली टीम में रेंजर मान सिंह परते, डिप्टी रेंजर तुलसीराम सनोडिया, वनरक्षक इनायत अली, सारिखा चौरासे, शंशाक यादव, दीपक सनोडिय़ा, अनवर खान, नफीस खान, विकास मिश्रा, राधेश्याम साहू शामिल थे।

Created On :   10 Aug 2018 8:10 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story