मध्य प्रदेश से मवेशियों की तस्करी नागपुर के दो तस्कर गिरफ्तार

Two Nagpur smugglers arrested for smuggling cattle from Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश से मवेशियों की तस्करी नागपुर के दो तस्कर गिरफ्तार
शिकंजा मध्य प्रदेश से मवेशियों की तस्करी नागपुर के दो तस्कर गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर. मध्य प्रदेश से मवेशियों की तस्करी हो रही है। इस बात का खुलासा नागपुर के दो मवेशी तस्करों के पकड़े जाने पर हुआ है। नवीन कामठी पुलिस ने गश्त के दौरान करीब 3 किलोमीटर तक मवेशियों से लदे वाहन का पीछा कर कामठी रोड भिलगांव के पास पकड़ा। पुलिस ने 11 मवेशियों को आरोपी अनास रजा शेख करीम (25) परवेज नगर पीली नदी नागपुर और शेख नईम शेख मुख्तार अली (24) अहमदनगर मांजरी यशोधरानगर निवासी के कब्जे से छुड़ाकर उन्हें बीड़गांव की गौशाला में भेज दिया है। दोनों आरोपियों से 11 मवेशियों व चार पहिया वाहन सहित करीब 3 लाख 35 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है। 

जानकारी के अनुसार नवीन कामठी थाने के सिपाही अनिकेत सांगले सहयोगियों के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक चारपहिया वाहन क्रमांक एम एच 49 एटी- 7428 से मवेशियों को लादकर बूचड़खाना ले जा रहे हैं। कामठी- कन्हान मार्ग से आ रहे उक्त वाहन को पुलिस के गश्ती दल ने कामठी स्थित जयस्तंभ चौक पर रुकने का इशारा किया। आरोपी वाहन रोकने के बजाय लेकर भागने लगे। भिलगांव के पास वाहन को आेवरटेक कर पुलिस ने रोका। वाहन की तलाशी लेने पर 11 मवेशी मिले। पुलिस उपायुक्त मनीष कलवानिया के मार्गदर्शन और पुलिस निरीक्षक हेमंत गड्डीमे के नेतृत्व में नवीन कामठी पुलिस ने कार्रवाई की। 

Created On :   22 April 2022 5:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story